RCP Singh : इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे आरसीपी सिंह!, नीतीश के समीकरण में सेंधमारी की तैयारी

SHARE:

RCP Singh

RCP Singh : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे और संकटमोचक माने जाने वाले आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी में शामिल होने के बाद अब आरसीपी सिंह को लेकर बिहार की सियासत गरमाने लगी है। आरसीपी सिंह के आगामी लोकसभा चुनाव में खड़े होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

आरसीपी सिंह यहां से लड़ सकते हैं लोस चुनाव

सियासी पंडितों की माने तो आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरसीपी सिंह (RCP Singh) के बीजेपी में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी को काफी फायदा मिलने वाला है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आरसीपी सिंह अगला लोकसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर नीतीश के गृह जिला नालंदा से लड़ सकते हैं। आपको बता दें कि बीजेपी में शामिल होने से पूर्व आरसीपी सिंह लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों में जाकर अपने समर्थकों के साथ बात किए हैं और रणनीति तैयार की है।

ये भी पढ़ें : RCP Singh : बीजेपी में शामिल हुए आरसीपी सिंह, कहा – नीतीश के पास बचेगी सिर्फ भूंजा पार्टी

RCP Singh

नीतीश के सामाजिक समीकरण में सेंधमारी!

गौरतलब है कि आरसीपी सिंह (RCP Singh) कुर्मी समाज से आते हैं, जिस समाज से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आते हैं लिहाजा भाजपा को ये उम्मीद है कि नीतीश कुमार के सामाजिक समीकरण में सेंधमारी की जा सकती है। वहीं, दूसरी तरफ हाल ही में नीतीश कुमार से अलग हुए उपेन्द्र कुशवाहा भी जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

RCP SINGH
rcp singh

नीतीश कुमार का समीकरण होगा ध्वस्त!

एकतरफ बिहार में बीजेपी ने सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है तो दूसरी तरफ उपेन्द्र कुशवाहा के एनडीए में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार के लव-कुश समीकरण को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सकता है लिहाजा इसके लिए आरसीपी सिंह (RCP Singh) के साथ-साथ सम्राट चौधरी और उपेन्द्र कुशवाहा बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

और पढ़ें