HomeबिहारRCP सिंह को नीतीश कुमार ने फिर दिया बड़ा झ'टका, आरसीपी के...

RCP सिंह को नीतीश कुमार ने फिर दिया बड़ा झ’टका, आरसीपी के दो करीबी JDU में शामिल

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) को लगातार झ’टका लग रहा है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने एकबार फिर आरसीपी सिंह को बड़ा झ’टका दिया है और उनके बेहद करीबी नेता को अपने पाले में कर लिया है।

आरसीपी सिंह को लगा बड़ा झ’टका

दरअसल, आरसीपी सिंह के दो और करीबियों ने उन्हें झ’टका देते हुए नीतीश कुमार के प्रति विश्वास जताया है और फिर से जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गये हैं। आरसीपी सिंह के बेहद करीबी माने जाने वाले अनिल सिंह और श्याम पटेल ने उनका साथ छोड़ दिया है और JDU में फिर से शामिल हो गये हैं।

आरसीपी सिंह के करीबी JDU में शामिल

गलती के लिए मांगी माफी

माना जा रहा है कि इन दोनों की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से हुई और उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी मांगी और फिर से नीतीश कुमार और JDU को मजबूत करने की बात कही तो JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दोनो को अपने कार्यालय में बुलाया। ललन सिंह ने ना सिर्फ उनके साथ फोंटो खिंचवाई बल्कि उन्हें पार्टी के लिए मजबूती से काम करने का निर्देश भी दिया।

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बताया कि जो भी ऐसे लोग हैं, जो किसी कारण वश पार्टी से बाहर चले गए थे अगर फिर से JDU के नीति और सिद्धांतों में विश्वास कर काम करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। हम किसी के प्रति दु’र्भावना नहीं रखते हैं। हमारे लिए पार्टी सर्वोच्च है और नीतीश कुमार के हाथ को जो भी मजबूत करना चाहता है, उनका हम स्वागत करेंगे। ललन सिंह ने कहा कि अभी कई और लोग हैं, जो बहुत जल्द JDU का दामन थामेंगे।

करीबियों के जाने का सिलसिला जारी

अनिल सिंह और श्याम पटेल वापस JDU में शामिल होने से बेहद उत्साहित दिखे। दोनों नेताओं ने कहा कि ग’लती हो गई थी लेकिन वापस ग’लती सुधारने का मौका पार्टी ने दिया है। अब कोई शिकायत का मौका नहीं देंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी लगन के साथ काम करेंगे।

विदित है कि कुछ दिन पहले भी आरसीपी सिंह के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक अभय कुशवाहा और चंदन सिंह ने उनका साथ छोड़ दिा था, जो काफी बड़ा झटका माना जा रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments