Homeझारखण्डSSP midnight checking : जब आधी रात सो रहा था सारा शहर,...

SSP midnight checking : जब आधी रात सो रहा था सारा शहर, तब सड़कों पर उतरे SSP, औचक निरीक्षण के दौरान नप गया एक पुलिसकर्मी

SSP midnight checking : झारखण्ड की राजधानी रांची में लॉ एंड दुरुस्त करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी राकेश रंजन पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। बीती रात जब पूरा शहर नींद की आगोश में था, तब एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण किया और खुद सड़कों पर उतरे।

SSP midnight checking : एक्शन में SSP

रांची एसएसपी के इस सरप्राइज विजिट की खबर किसी भी अधिकारी और थाने के कर्मियों को नहीं थी। वे शहर के विभिन्न पेट्रोलिंग प्वाइंट्स पर पहुंचे और पुलिस की सक्रियता की जांच की। इस दौरान वे स्थानीय पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश भी देते दिखे।

SSP midnight checking
SSP midnight checking

पुलिस पदाधिकारी पर गिरी गाज

एसएसपी राकेश रंजन ने शहर के मुख्य इलाकों का दौरा किया, जिनमें प्रमुख रूप से बिरसा चौक, मेन रोड (एकरा मस्जिद एवं अन्य संवेदनशील पॉइंट), हरमू बाइपास रोड, अरगोड़ा चौक शामिल था। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक पुलिस पदाधिकारी को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया।

ये भी पढ़ें : Ranchi LPG cylinder : रांची में LPG सिलेंडर को लेकर DC सख्त, ब्लैक मार्केटिंग करने वालों की खैर नहीं

SSP midnight checking
SSP midnight checking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments