Tejashwi-Tej Pratap : एयरपोर्ट पर तेजस्वी-तेजप्रताप हुए आमने-सामने, बोले तेजस्वी – ‘लकी हैं आप’, तेजप्रताप की खामोशी में दिखा सियासी तूफान, देखें VIDEO

SHARE:

Tejashwi-Tej Pratap

Tejashwi-Tej Pratap : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की कल यानी गुरुवार को वोटिंग होनी है लेकिन उससे पहले लालू प्रसाद के दोनों बेटों की एक वीडियो बिहार के सियासी गलियारे में सुर्खियां बंटोर रही हैं।

Tejashwi-Tej Pratap : एयरपोर्ट पर हुए आमने-सामने

लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप यादव और छोटे बेटे तेजस्वी यादव की एक वीडियो सामने आयी है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। ये वीडियो पटना एयरपोर्ट की बतायी जा रही है, जब दोनों अपनी-अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे, तभी तेजप्रताप एक यूट्यूबर के साथ पहुंचे और एक स्टोर पर बंडी खरीदने लगे।

Tejashwi-Tej Pratap
Tejashwi-Tej Pratap

इस दौरान तेजप्रताप दुकानदार से कहते हैं कि ‘बंडी है बंडी, 38 नंबर का।’ तभी उनके साथ मौजूद यूट्यूबर कहता है ‘अरे ये शोरूम कब खुल गया यहां। अरे नहीं-नहीं हमको गिफ्ट की जरूरत नहीं है तेजू भइया।’ इसपर तेजप्रताप कहते हैं कि ‘अरे नहीं-नहीं, हम अपने लिए बंडी देख रहे हैं।’

ये भी पढ़ें : Train Accident : फिर हुआ बड़ा हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से 8 की मौत, मचा कोहराम

‘शॉपिंग करा रहे हैं क्या भैया।’

इस पर उनके साथ मौजूद यूट्यूबर कहता है कि ‘अरे हम सोचे कि आज हमारा लकी-डे है।’ इसी बीच तेज प्रताप यादव का एक समर्थक उनके पास आता है और कान में कुछ कहता है। दरअसल, वो ये बताता है कि तेजस्वी यादव भी मुकेश सहनी के साथ एयरपोर्ट आए हैं और दुकान के बाहर खड़े हैं।

बोले तेजस्वी – लकी हैं आप

ये सुनते ही कैमरा तेजस्वी की तरफ घूमता है और फिर यूट्यूबर भी बाहर निकल तेजस्वी और मुकेश सहनी से हाथ मिलाता है। इसके बाद तेजस्वी यादव कहते हैं कि ‘शॉपिंग करा रहे हैं क्या भैया।’ इस पर तेज प्रताप यादव के साथ मौजूद यूट्बूर कहता है कि ‘हमको गिफ्ट दे रहे हैं।’ इस पर तेजस्वी कहते हैं कि ‘लकी हैं आप’।

Tejashwi-Tej Pratap
Tejashwi-Tej Pratap

तेजप्रताप की खामोशी में छिपा सियासी तूफान

इस दौरान तेजप्रताप यादव बड़े मायूस होकर तेजस्वी यादव को एकटक देखते रहते हैं। इसके बाद वहां मौजूद यूट्यूबर तेजप्रताप यादव से कहता है कि आप दोनों में एकदम बातचीत नहीं है क्या? इस पर तेज प्रताप यादव कहते हैं कि ‘अरे वो अपना…’।

Tejashwi-Tej Pratap
Tejashwi-Tej Pratap
Tejashwi-Tej Pratap
Tejashwi-Tej Pratap
और पढ़ें