Vande Bharat Express : पटना से इस दिन होगी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, तारीख तय

SHARE:

Holi Special Trains

Vande Bharat Express : भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का अब पटना से रांची के बीच भी परिचालन होगा। इसके शुरुआत होने का डेट भी फिक्स हो गया है। अब पटना से रांची के बीच ये ट्रेन फर्राटा भरेगी और कम वक्त में ही गंतव्य तक पहुंचाएगी।

इस दिन होगी शुरुआत

पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की शुरुआत 26 जून से होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे। जानकारी के मुताबिक पटना – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह में 6 बजकर 55 मिनट पर पटना से खुलेगी और दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडों पर लगी मुहर, जनहित में सरकार ने लिया बड़ा फैसला

vande bharat express

टाइमिंग और किराया जल्द होगा जारी

ये ट्रेन (Vande Bharat Express) पटना से जहानाबाद, गया और हजारीबाग के रास्ते रांची जाएगी। रांची से दोपहर बाद ये ट्रेन खुलेगी और देर शाम फिर पटना पहुंचेगी। पहले दिन ये ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के तौर पर चलेगी और फिर 27 जून से इसका नियमित परिचालन होगा।

VANDE BHARAT EXPRESS

पूर्व-मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि टाइमिंग और किराया एक-दो दिन में जारी हो जाएगा। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक इसे सुबह में ही जनशताब्दी एक्सप्रेस के बाद पटना से रांची के बीच चलाने की तैयारी है।

VANDE BHARAT EXPRESS

इस रूट से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

पटना और रांची के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस हजारीबाग-बरकाकाना, सिंधवार-सांकी-टाटीसिलवे और रांची के बीच बनी नई रेललाइन पर चलेगी। पटना से रांची के बीच की दूरी महज 6 से साढ़े 6 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इस ट्रेन में 8 एसी चेयरकार होगी। ये ट्रेन करीब 160 किमी प्रतिघंटे के हिसाब से चलेगी।

ये होगी वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड!

जानकारी के मुताबिक पटना से कोडरमा के बीच इस ट्रेन की स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा होगी लेकिन कोडरमा से रांची के बीच ये ट्रेन 80 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस में दो क्लास होंगे। पहला एग्जीक्यूटिव क्लास और दूसरा चेयर कार। सूत्रों के मुताबिक एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2000 रुपये होगा, वहीं चेयर कार का किराया 1000 से लेकर 1200 रुपये के आसपास होने की संभावना है।

और पढ़ें