Homeबिहार6 railway stations renamed : बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों के...

6 railway stations renamed : बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों के कल से बदल जाएंगे नाम, सुविधाओं में भी होगा विस्तार

6 railway stations renamed : बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि समस्तीपुर रेल मंडल के छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने वाले हैं। अब इन 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों के नाम के साथ आधिकारिक रूप से ‘जंक्शन’ शब्द जुड़ जाएगा। ये बड़ा बदलाव सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद लागू किया गया है और ये 15 मार्च 2026 से प्रभावी हो जाएगा। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

6 railway stations renamed : बदल जाएगा इन 6 स्टेशनों के नाम

समस्तीपुर रेल मंडल के जिन छह स्टेशनों के नाम बदलने वाले हैं, उनमें हसनपुर रोड, सीतामढ़ी, सरायगढ़, सुपौल, ककरघट्टी और शीशो स्टेशन शामिल है। अब इन सभी स्टेशनों को हसनपुर रोड जंक्शन, सीतामढ़ी जंक्शन, सरायगढ़ जंक्शन, सुपौल जंक्शन, ककरघट्टी जंक्शन और शीशो जंक्शन के नाम से जाना जाएगा। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बदलाव के बावजूद स्टेशनों के अल्फाबेटिकल कोड, न्यूमेरिकल कोड में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है ताकि रेलवे की तकनीकी और परिचालन प्रणाली प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें : SSP midnight checking : जब आधी रात सो रहा था सारा शहर, तब सड़कों पर उतरे SSP, औचक निरीक्षण के दौरान नप गया एक पुलिसकर्मी

6 railway stations renamed
6 railway stations renamed

सुविधाओं में होगा विस्तार

इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों की माने तो ‘जंक्शन’ किसी ऐसे स्टेशन को कहा जाता है कि जहां दो या दो से अधिक रेलमार्ग आपस में जुड़ते हैं या अलग-अलग दिशाओं में ट्रेन संचालित होती हैं। ऐसे में स्टेशनों के नाम के साथ जंक्शन शब्द जुड़ जाता है। इससे दूरदराज के इलाकों से यात्रा करने वाले मुसाफिरों को सहूलियत होती है। इसके साथ ही रेल परिचालन में भी काफी सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें : Weather alert : बिहार में आंधी-पानी और वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

6 railway stations renamed
6 railway stations renamed

बड़ी बात है कि इन छह रेलवे स्टेशनों के नाम में जंक्शन जुड़ने के बाद इन स्टेशनों पर मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा होगा। भविष्य में यात्री सुविधाओं, कनेक्टिविटी और माल ढुलाई से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना भी मजबूत होगी. साथ ही रेलवे की डिजिटल प्रणालियों, टिकटिंग प्लेटफॉर्म और वाणिज्यिक रिकॉर्ड में भी स्टेशनों की पहचान अधिक एकरूप और व्यवस्थित हो सकेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments