Voter Adhikar Yatra : वोटर अधिकार यात्रा का कारवां अब भोजपुर जिले में पहुंच चुका है। जी हां, भोजपुर के आरा पहुंचे वोटर अधिकार यात्रा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को विरोध का सामना करना पड़ा है।
Voter Adhikar Yatra के दौरान विरोध
आरा शहर में वोटर अधिकार यात्रा का कारवां पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को काला झंडे दिखाकर विरोध जताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस यात्रा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी हैं।
ये भी पढ़ें : Rohini Acharya : ‘शादी हुई नहीं और सुहागरात किसके साथ….’, लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का बेतुका बयान

गौरतलब है कि इलेक्शन कमीशन की तरफ से 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा अब अंतिम चरण में है। शनिवार को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह यात्रा सारण से शुरू हुई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार सुबह पटना से सारण पहुंचे। यहां से वह राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य समेत इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए।

