HomeमनोरंजनPawan Singh : पवन सिंह ने स्टेज पर की घिनौनी हरकत तो...

Pawan Singh : पवन सिंह ने स्टेज पर की घिनौनी हरकत तो एक्ट्रेस अंजलि राघव ने छोड़ दी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री

Pawan Singh : भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह एकबार फिर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों प्रमोशनल इवेंट के दौरान पवन सिंह (Pawan Singh) और एक्ट्रेस अंजलि राघव (Anjali Raghav) के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशंसकों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। वायरल वीडियो में पवन सिंह अपनी को-स्टार अंजलि राघव की कमर छूते दिख रहे हैं। पवन सिंह की इस घिनौनी हरकत के बाद से ही एक्ट्रेस अंजलि राघव काफी आहत हैं लिहाजा उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान कर दिया है।

इस प्रकरण के बाद अब एक्ट्रेस अंजलि राघव इंस्टाग्राम पर आयी और दो वीडियो शेयर किए। उन्होंने कहा कि मैं दो दिनों से काफी परेशान हूं। लगातार मुझे मैसेज मिल रहे हैं और लोग पूछ रहे हैं कि लखनऊ वाली घटना पर मैंने कुछ क्यों नहीं कहा? क्यों नहीं एक्शन लिया? क्यों थप्पड़ नहीं मारा? कुछ लोग मुझे गलत समझ रहे हैं और मीम्स बना रहे हैं कि मैं तो हंस रही थी, मजे ले रही थी।”

Pawan Singh
Pawan Singh

अंजलि राघव ने ये भी कहा कि “मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए क्योंकि पवन सिंह (Pawan Singh) जी खुद लखनऊ के रहने वाले हैं और वहां की पूरी भीड़ उनका फैन थी। अगर मैंने कुछ भी कहा होता तो क्या वे मुझे सपोर्ट करते?”

ये भी पढ़ें : Pawan Singh wife : ‘आत्मदाह के सिवा नहीं सूझ रहा कुछ और..’, पवन सिंह की पत्नी का छलका दर्द, पत्र लिख रिश्ते में आई दरार का किया खुलासा

Pawan Singh
Pawan Singh

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब शूट के लिए फोन आया था तो सभी चीजें क्लियर की गई थीं और किसी तरह की असुविधा नहीं हुई थी लेकिन लखनऊ में जब पवन सिंह ने उन्हें स्टेज पर बैड टच किया तो अंजलि असहज हो गईं। इस घटना के बाद अंजलि ने सोचा था कि बात सुलझ जाएगी लेकिन मामला बढ़ता गया और उन्होंने खुद को अकेला महसूस किया।

अंजलि ने यह भी कहा कि “मैं किसी भी लड़की को उसकी परमिशन के बिना छूने का समर्थन नहीं करती। अगर ये सब हरियाणा में हुआ होता तो वहां की पब्लिक खुद जवाब दे देती। अब मुझे यह एहसास हुआ है कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments