HomeबिहारCM Nitish : CM नीतीश ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और शेरपुर-दिघवारा गंगा...

CM Nitish : CM नीतीश ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, दिया ये निर्देश

CM Nitish : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर तथा शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

CM Nitish
CM Nitish

CM Nitish : मुख्यमंत्री का ताबड़तोड़ निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से बिहटा से कोिलवर तक यातायात सुगम होगा। पटना शहर को एनएच0-922 और कोइलवर पुल से जोड़ने में मदद मिलेगी।

 

CM Nitish
CM Nitish

ये भी पढ़ें : Upendra Kushwaha : उपेन्द्र कुशवाहा को लगा बड़ा झटका, पार्टी के दो बड़े नेताओं ने एकसाथ दिया इस्तीफा

CM Nitish
CM Nitish

यह एनएच-922 को रिंग रोड (कन्हौली मोड़) एनएच-139 को एम्स गोलम्बर से जोड़नेवाले एक महत्त्वपूर्ण फीडर कॉरिडोर के रूप में कार्य करेगा। इस परियोजना के तहत बिहटा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए विशेष कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम लगातार इस परियोजना का निरीक्षण करते रहे हैं और समय-समय पर इसके संबंध में सुझाव देते रहे हैं। कार्य को जल्द से जल्द से पूर्ण करें।

CM Nitish
CM Nitish

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण के लिये राज्य सरकार द्वारा सभी चीजें उपलब्ध करायी गयी हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के उस जगह का भी निरीक्षण किया, जहां जेपी गंगा पथ की कनेक्टिविटी शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल से होगी।

CM Nitish
CM Nitish

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शेरपुर-दिघवारा परियाजना के पूर्ण होने से पटना शहर पर यातायात का बोझ कम होगा। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था और सुदृढ़ एवं सुगम होगी। उन्होंने कहा कि छपरा, सीवान, गोपालगंज और हाजीपुर की ओर जानेवाले लोगों को अब पटना शहर से होकर गुजरने की आवश्यता नहीं होगी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से राज्यवासियों को एक जगह से दूसरे जगह जाने का वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा। हम लगातार इसका निरीक्षण करते रहे हैं, जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण करें।

CM Nitish
CM Nitish

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुदुकलकट्टी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments