SVU IN action : SVU की बड़ी कार्रवाई, जिला कृषि पदाधिकारी घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

SHARE:

SVU IN action

SVU IN action : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों की अब खैर नहीं है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई की है और जिला कृषि पदाधिकारी को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। SVU की टीम ने पदाधिकारी के चालक को भी गिरफ्तार किया है।

SVU IN action : SVU की बड़ी कार्रवाई

विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने ये बड़ी कार्रवाई मुजफ्फरपुर में की है। दरअसल, निगरानी विभाग को एक परिवादी द्वारा लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि हिमांशु कुमार, जो अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर के पद पर तैनात हैं, वे खाद दुकान की जांच के नाम पर लाइसेंस रद्द करने का भय दिखाकर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया कि यह रकम उनके ड्राइवर रामबाबू राय के माध्यम से ली जानी थी।

ये भी पढ़ें : Patna Ke Boring road me firing : पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंजा बोरिंग रोड का इलाका, एक शख्स को लगी तीन गोलियां, दहशत में लोग

SVU IN action
SVU IN action

विशेष छापेमारी दल का किया गठन

ये शिकायत मिलने के बाद विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने गोपनीय तरीके से मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने के बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद और निगरानी डीएसपी सुधीर कुमार ने किया। इस टीम ने जाल बिछाया और फिर रंगेहाथ जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और उनके ड्राइवर रामबाबू राय को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

SVU IN action
SVU IN action