Aaj ka Mausam : 22 प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की माने तो इस दौरान कई राज्यों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी लिहाजा आमलोगों को सतर्क रहना होगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, समुद्र तटीय इलाकों में मछुआरों को समंदर में जाने की मनाही की गई है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की एकबार फिर वापसी हो रही है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के ऊपर, उत्तरी हरियाणा के आसपास और बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में ऊपरी तरफ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है।

इन 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, असम और अरुणाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ सकता है और मूसलाधार बारिश हो सकती है।

बिहार के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
बिहार की बात करें तो मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर 2026 को आंधी-तूफान के साथ-साथ भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। बिहार के कटिहार, खगड़िया, सुपौल, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, नालंदा, औरंगाबाद, गया और रोहतास में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है।





