Durga Puja Pandal Incident : मां दुर्गा की आराधना करने वाले पर्व नवरात्रि के दौरान एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है, जिसमें दुर्गापूजा पंडाल में ड्यूटी पर तैनात एक ASI 21 साल की महिला वॉलंटियर के साथ गलत हरकतें कर रहा है। इस घटना के बाद हंगामा मच गया है।
महिला वॉलंटियर से ASI ने की गंदी हरकत!
दरअसल, ये घटना 17 अक्टूबर की रात कोलकाता के न्यू अलीपुर थाना क्षेत्र में आने वाले सुरुचि संघ पूजा पंडाल के निकास द्वार पर हुई, जहां पूजा पंडाल में आरोपी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गलत तरीके से बेंच पर बैठी महिला वॉलिंटियर को छूता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। फिलहाल आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि आरोपी कोलकाता आर्म्ड पुलिस की तीसरी बटालियन से है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर न्यू अलीपुर पुलिस स्टेशन में 18 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।






