Asian Para Games 2026 : बिहार के खिलाड़ी पर लगा छेड़खानी का गंभीर आरोप, मचा बवाल, भेजा गया इंडिया वापस, लग सकता है लाइफटाइम बैन

SHARE:

Asian Para Games 2026

Asian Para Games 2026 : स्पोर्ट्स वर्ल्ड से शर्मसार कर देने वाली एक बड़ी घटना सामने आ रही है कि जापान के नागोया में आयोजित हो रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर होटल की महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद बवाल मच गया है।

लग सकता है आजीवन प्रतिबंध

रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान की पुलिस ने बिहार के मधुबनी के रहने वाले पैरा तैराक 40 वर्षीय मोहम्मद शम्स आलम शेख को हिरासत में लिया था और फिर अगले दिन जापान से भारत वापस भेज दिया। फिलहाल इस पूरे मामले के प्रकाश में आने के बाद भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) उनपर आजीवन बैन लगाने का विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें : करोड़ों की मालकिन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान, करती हैं ये काम

Asian Para Games 2026
Asian Para Games 2026

भारतीय पैरालंपिक समिति ने की निंदा

भारतीय पैरालंपिक समिति के एक सीनियर ऑफिसर ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी के ऐसे आचरण को किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरे भारतीय दल को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है।

Asian Para Games 2026
Asian Para Games 2026
और पढ़ें