8th Pay Commission Latest News : केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगा बड़ा तोहफा?, नए नोटिफिकेशन पर आया ये बिग अपडेट!

SHARE:

8th Pay Commission Latest News

8th Pay Commission Latest News : 8वें वेतन आयोग के गठन के सालभर पूरे होने वाले हैं, ऐसे में केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की निगाहें अब अगले नोटिफिकेशन पर टिकी हैं। हालांकि, उससे पहले वेतन आयोग अलग-अलग संगठनों के साथ वार्ता कर रहा है। वेतन आयोग के जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय पैनल ने मुंबई में मीटिंग शुरू की है। ये मीटिंग 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

कब आया था पिछला नोटिफिकेशन?

मुंबई में प्रस्तावित इस मीटिंग के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों की नजरें 8वें वेतन आयोग के अगले नोटिफिकेशन पर टिकी हुई हैं। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के ‘What’s New’ सेक्शन के मुताबिक मुंबई में होने वाली बैठकों से संबंधित नोटिस 21 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। इससे पहले बेंगलुरु दौरे के लिए 24 अगस्त 2026 को नोटिफिकेशन जारी हुआ था।

बेंगलुरु में 7 और 8 अक्टूबर को बैठकें निर्धारित थीं, जबकि मुंबई में 22 और 23 अक्टूबर को कर्मचारी संगठनों, संस्थाओं, यूनियनों और पेंशनर्स के प्रतिनिधियों से चर्चा की जा रही है।

ये भी पढ़ें : केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज!, इस दिन मिल सकता है महंगाई भत्ते का तोहफा, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

8th Pay Commission Latest News
8th Pay Commission Latest News

जानिए कब जारी होगा नया नोटिफिकेशन?  

वेतन आयोग का अगला नोटिफिकेशन कब जारी होगा, इसे लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपावली से पहले नये नोटिफिकेशन के जरिए वेतन आयोग अगली योजना के बारे में ताजा अपडेट दे सकता है। हालांकि, अगले नोटिफिकेशन में ये आवश्यक नहीं है कि वेतन आयोग बैठक को लेकर ही जानकारी दे। वेतन आयोग की ओर से अन्य सूचनाएं भी साझा की जा सकती हैं लिहाजा केन्द्रीय कर्मचारियों को अगले नोटिफिकेशन का बेसब्री से इंतजार है।

8th Pay Commission Latest News
8th Pay Commission Latest News

कब लागू होंगी 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें? 8th Pay Commission Latest News 

केंद्र सरकार ने 28 अक्टूबर 2025 को आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दी थी। इसके बाद 3 नवंबर 2025 को आयोग का गठन किया गया। आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपनी हैं। इस समयसीमा के अनुसार आयोग की रिपोर्ट मई 2027 के आसपास आने की संभावना है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि सरकार 1 जनवरी 2026 से वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करेगी। अगर ऐसा होता है कि केन्द्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होगी और एरियर की मोटी रकम मिलेगी।

और पढ़ें