Chattisgarh Naxal Attack : लाल आतंक का कहर, नक्सली हमले में 11 जवान शहीद, जीप के उड़े परखच्चे

SHARE:

Chattisgarh Naxal Attack

Chattisgarh Naxal Attack : छत्तीसगढ़ में एकबार फिर लाल आतंक का कहर (Chattisgarh Naxal Attack) देखने को मिला है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के अरनपुर में घात लगाए नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों पर हमला किया। नक्सलियों के इस हमले में 10 जवान शहीद हो गये हैं। इसके साथ ही एक ड्राइवर ने भी बलिदान दिया है।

लाल आतंक का कहर

बताया जा रहा है नक्सलियों (Chattisgarh Naxal Attack) ने घात लगाकर जवानों के वाहन को IED के जरिए निशाना बनाया। फिलहाल इस हमले की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना कर दिया गया है। वहीं, इस पूरे हमले की जानकारी आईजी बस्तर ने दी है।

ये भी पढ़ें :  आनंद मोहन की रिहाई पर खुलकर बोले पप्पू यादव, जी. कृष्णैया की पत्नी से कही ये बात

Chattisgarh Naxal Attack

सर्च ऑपरेशन जारी

फिलहाल मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है। इस हमले (Chattisgarh Naxal Attack) के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि यह बहुत दुखदायी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं हैं। ये लड़ाई अब अंतिम चरण में है। किसी भी कीमत पर नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Chattisgarh Naxal Attack
Chattisgarh Naxal Attack

गृहमंत्री ने की सीएम से बात

वहीं, इस हमले के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की है और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

और पढ़ें