BJP Neta ki Pitai : दबंग विधायक ने बीजेपी नेता को थाने में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, स्थिति तनावपूर्ण, देखें video

SHARE:

BJP Neta ki Pitai

BJP Neta ki Pitai : विधायक द्वारा बीजेपी नेता को सरेआम पिटने (BJP Neta ki Pitai) का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद से ही सियासत गरमा गई है। ये पूरा वाकया थाने में पुलिस की मौजूदगी में हुआ है।

विधायक की दबंगई

दरअसल, ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी के गौरीगंज कोतवाली का है, जहां सपा विधायक राकेश प्रताप ने दबंगई दिखाते हुए बीजेपी नेता को सरेआम (BJP Neta ki Pitai) पीटा। ये पूरा मामला यूपी निकाय चुनाव मतदान से ठीक एक दिन पहले हुआ है। इस वाकये के बाद गौरीगंज नगर पालिका में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है।

ये भी पढ़ें : पुल से नीचे गिरी बस, हादसे में 24 लोगों की दर्दनाक मौत, चारों तरफ मची चीख-पुकार

BJP Neta ki Pitai

ये है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम से धरना-प्रदर्शन कर रहे गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह दूसरे दिन काफी उतावले हो गये। विधायक और उनके सपोर्टर्स ने पुलिस पर बीजेपी समर्थकों को बचाने का आरोप (BJP Neta ki Pitai) लगाया और हंगामा किया। इस घटना के बाद कोतवाली के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया।

BJP Neta ki Pitai

इसी दौरान बीजेपी प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह कोतवाली के बाहर जाते हुए दिखे, जिसके बाद सपा समर्थकों ने घेर लिया और पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर हमला (BJP Neta ki Pitai) किया, जिसके बाद वे बचने के लिए अपनी गाड़ी कोतवाली के अंदर घुसा दी, जहां सपा विधायक और उनके समर्थकों ने कोतवाली के अंदर ही बीजेपी प्रत्याशी के पति को जमकर पीटा।

BJP Neta ki Pitai

हालात अब भी तनावपूर्ण

हालांकि बाद में पुलिस ने किसी तरह से बीजेपी प्रत्याशी के पति को खींचकर बाहर निकाला और जान बचायी। इस घटना के बाद बीजेपी समर्थक भी कोतवाली पहुंच गये। हालांकि, बाद में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

और पढ़ें