HomeबिहारAgri Stack : 'किसानों की फॉर्मर आईडी नहीं हो बाधित', बोले डिप्टी...

Agri Stack : ‘किसानों की फॉर्मर आईडी नहीं हो बाधित’, बोले डिप्टी सीएम : एग्री स्टैक से जुड़े परिमार्जन प्लस आवेदनों का तुरंत करें निष्पादन

Agri Stack : उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एग्री स्टैक से जुड़े परिमार्जन प्लस आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाए ताकि लोगों का कार्य समय सीमा के अंदर पूरा हो सके। इसमें किसी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Agri Stack : ‘किसानों की योजनाएं न अटकें’

विदित हो कि उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के निर्देश पर राजस्व महा-अभियान (16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025) के दौरान ‘परिमार्जन प्लस’ के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्णय लिया गया है। विशेष रूप से ऐसे आवेदन, जो एग्री स्टैक अथवा किसानों से सीधे तौर पर संबंधित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निपटाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Bihar Bhavan in Mumbai : दिल्ली के बाद अब मुंबई में बनेगा 30 मंजिला बिहार भवन, कैंसर मरीजों को मिलेगी खास सुविधा

Agri Stack
Agri Stack

इसको लेकर राजस्व विभाग के सचिव जय सिंह ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में संचालित एग्री स्टैक महाअभियान के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि डिजिटाइज्ड जमाबंदी अद्यतन नहीं होने अथवा उसमें त्रुटि रहने के कारण कई किसान फॉर्मर आईडी बनवाने से वंचित रह जा रहे हैं। इससे किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है।

ये भी पढ़ें : Bihar Film Promotion Policy : बिहार बना फिल्मों का नया हॉटस्पॉट, एक साल में 39 फिल्मों की शूटिंग, सिनेमा हब के रूप में उभरा राज्य

Agri Stack
Agri Stack

उपमुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में विभाग ने यह सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है कि राजस्व महा-अभियान के दौरान ‘परिमार्जन प्लस’ के अंतर्गत प्राप्त सभी ऐसे आवेदन, जिनका संबंध किसानों और एग्री स्टैक से है, उनका निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए। इस संबंध में सभी जिलों के समाहर्ता को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के सभी अंचल अधिकारियों को आवश्यक आदेश जारी करें तथा यह सुनिश्चित करें कि संबंधित आवेदनों का त्वरित और प्रभावी ढंग से निष्पादन हो। विभाग ने इसे अत्यावश्यक मानते हुए आदेशों के तत्काल अनुपालन पर जोर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments