HomeमनोरंजनAkanksha Dubey : सुसाइड के बाद वायरल हुआ आकांक्षा दुबे का आखिरी...

Akanksha Dubey : सुसाइड के बाद वायरल हुआ आकांक्षा दुबे का आखिरी गाना, मौत के बाद फैंस मांग रहे दुआ

Akanksha Dubey : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) का पवन सिंह के साथ एक धमाकेदार गाना एकतरफ रिलीज हुआ तो दूसरी तरफ ये खबर आयी कि आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में सुसाइड कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि इस बीच आकांक्षा दुबे का आखिरी गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

धमाल मचा रहा आकांक्षा दुबे का आखिरी गाना

पावर स्टार पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के इस आखिरी गाने का नाम है – ‘ये आरा कभी हारा नहीं है..’। इस गाने के कैची बोल ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं, इस गाने में आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने गजब का डांस किया है और लोगों का दिल जीत लिया है। ये गाना 26 मार्च की सुबह रिलीज किया गया है। वहीं, 26 मार्च को ही आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वे वाराणसी आयी हुई थीं।

ये भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस ने होटल में की सुसाइड, फिल्म इंडस्ट्री में मचा तहलका, आज ही हुआ था गाना रिलीज

सदमे में हैं फैंस

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस सदमे में हैं। उन्हें इस बात पर भरोसा करना काफी मुश्किल हो रहा है। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि जिस एक्ट्रेस को उन्होंने यूट्यूब पर खुशी से झूमते-नाचते देखा, वो अब इस दुनिया में नहीं रही। इस सांग में आकांक्षा दुबे ने एक डांसर की भूमिका निभायी है और लाल और गोल्डन स्कर्ट में गजब की जंच रही हैं।

इधर, आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत की खबर मिलते ही उनके फैंस ने आत्मा को शांति मिलने की दुआ की है। वहीं, इस खबर पर रानी चटर्जी ने भी आश्चर्य व्यक्त किया है।

Akanksha Dubey

बनारस में किया सुसाइड

गौरतलब है कि आज आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने बनारस के एक होटल में सुसाइड (Bhojpuri actress suicide) कर ली है। सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में भोजपुरी हीरोइन आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना तेहरा थी।

Akanksha Dubey
आकांक्षा दुबे

आज ही हुआ था गाना रिलीज

बताया जा रहा है कि आज ही यानी 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका एक गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है – ‘आरा कभी हारा नहीं है..’। फिलहाल आकांक्षा दुबे (Bhojpuri actress suicide) द्वारा उठाए गये इस कदम पर उनके प्रशंसक जरा-सा भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

आकांक्षा दुबे ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था। फिलहाल आकांक्षा दुबे ये खौफनाक कदम (Bhojpuri actress suicide) क्यों उठाया है, ये भी जांच का विषय है।

akansha dubey

डिप्रेशन की वजह से छोड़ी थी इंडस्ट्री

जानकारी के मुताबिक 17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। हालांकि साल 2018 में वे डिप्रेशन में चली गई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा था कि नये कलाकारों को नये जैसा ट्रीट नहीं किया जाता है, जिसकी वजह से कांफिडेंस टूट जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments