ICC Ranking : रोहित शर्मा के लड़ाकों ने रच दिया इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसतक पहुंच नहीं पायी वर्ल्ड की कोई भी टीम

SHARE:

Team India for Australia Series

ICC Ranking : टीम इंडिया (Team India) ने एकबार फिर इतिहास रच दिया है। एक ऐसा इतिहास, जिसे अबतक पाना किसी भी क्रिकेट टीम के लिए काफी मुश्किल रहा है इसलिए तो कहा जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (ICC Ranking) में नंबर 1 हो गई है।

तीनों फॉर्मेट में बन गई नंबर 1

दरअसल, ICC द्वारा बुधवार को ताजा रैंकिंग (ICC Ranking) जारी की गई। जारी की गई रैंकिंग (ICC Ranking) के मुताबिक टीम इंडिया इस वक्त टी-20, वन-डे और टेस्ट तीनों ही फॉर्मेट में नंबर-1 पायदान पर है। ये क्रिकेट के इतिहास में पहली मर्तबा हो रहा है, जब कोई टीम एक ही टाइम पर तीनों फॉर्मेट में नंबर – 1 बन गई हो।

ये भी पढ़ें : Shubman Gill-Sara Tendulkar : शुभमन गिल-सारा तेंदुलकर की पकड़ी गई चो’री!, रिलेशनशिप कंफर्म!, हो गया खुलासा

ICC RANKING
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और राहुल द्रविड़

तीनों फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम

  • टेस्ट : भारत नंबर-1 (115 रेटिंग्स)
  • टी-20 : भारत नंबर -1, (267 रेटिंग्स)
  • वन-डे : भारत नंबर –1, (114 रेटिंग्स)
ICC RANKING
नागपुर टेस्ट के शतकवीर रोहित शर्मा

नागपुर टेस्ट के बाद बड़ा फायदा

गौरतलब है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले गये नागपुर टेस्ट मैच के बाद रैंकिंग (ICC Ranking) जारी की गई है। यही बड़ी वजह है कि नागपुर टेस्ट में बंपर जीत हासिल करने के बाद हालिया रैंकिंग में उसे काफी फायदा हुआ है। अब टेस्ट क्रिकेट में भारत की रैंकिंग 115 प्वाइंट्स है जबकि ऑस्ट्रेलिया 111 रेटिंग्स के साथ नंबर – 2 पर है।

ये भी पढ़ें : MD. Shami IND vs AUS : मो. शमी का ईगो हुआ हर्ट, अक्षर पटेल की बोलती कर दी बंद

ICC RANKING
रविंद्र जडेजा

खिलाड़ियों को भी बंपर फायदा

टीम इंडिया को सिर्फ टीम के तौर पर ही नहीं बल्कि आईसीसी रैंकिंग (ICC Ranking) के मुताबिक प्लेयर्स को भी बड़ा फायदा पहुंचा है। नागपुर टेस्ट में दमदार शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा को भी बड़ा फायदा पहुंचा है। रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-8 पर आ गये हैं, उनके अलावा ऋषभ पंत सातवें नंबर पर हैं।

बॉलर्स की बात करें तो ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नंबर-2 पर आ गये हैं। उन्होंने नागपुर टेस्ट मैच में 8 विकेट झटके थे। बुमराह नंबर-5 पर बरकरार हैं। ऑलराउंडर्स की बात करें तो रविंद्र जडेजा नंबर1 और अश्विन नंबर 2 पर हैं।

और पढ़ें