Homeबिहारमनोज चंद्रवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव...

मनोज चंद्रवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनने पर नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जहानाबाद : मनोज कुमार चंद्रवंशी को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश सचिव सह बख्तियारपुर विधानसभा प्रभारी डॉ. निरंजन अंबेडकर ने उन्हें बधाई दी हैं।

जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह

मनोज कुमार चंद्रवंशी को बड़ी जिम्मेदारी देने पर डॉ. निरंजन अंबेडकर ने जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ-साथ अतिपिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र चंद्रवंशी, सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी सहित प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है और कहा है कि मनोज कुमार चंद्रवंशी के मनोनयन से संगठन मजबूत होगा।

संगठन चलाने का है अपार अनुभव

इसके साथ ही डॉ. निरंजन अंबेडकर ने ये भी कहा कि मनोज चंद्रवंशी जी के पास संगठन चलाने का पुराना अनुभव रहा है और वे पूर्व में भी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला एवं प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

बधाइयों का लगा तांता

मनोज कुमार चंद्रवंशी को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर जेडीयू प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य जयप्रकाश चंद्रवंशी, प्रदेश सचिब दिलीप कुशवाहा, प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य संजय सिंह, महिला जिलाध्यक्ष प्रमिला देवी, राजू पटेल, प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार पप्पू, रणधीर पटेल, मुरारी यादव, राजू निषाद, फेंकन चौधरी, अभिजीत आनंद और राजेश मालाकार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments