Patna Accident : पटना में बेकाबू स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, 2 की मौत, 4 की हालत गंभीर, मचा हंगामा

SHARE:

ACCIDENT IN BIHTA

Patna Accident : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक बार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पटना में बेकाबू स्कॉर्पियो (Patna Accident) ने सड़क पर जा रहे 6 लोगों को रौंद दिया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 3 महिला और 1 पुरुष गंभीर रूप से जख्मी है।

बेलगाम रफ्तार का कहर

ये हादसा (Patna Accident) पटना के बिहटा के लेखन टोला के पास पटना-आरा नेशनल हाइवे-30 पर हुआ है। इस हादसे (Patna Accident) से नाराज लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया है, जिसमें वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुटी है।

ये भी पढ़ें : Sex Racket Khulasa : सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, सामने आ सकते हैं कई बड़े नाम

रोते-बिलखते परिजन

बताया जा रहा है कि हादसे (Patna Accident) के शिकार हुए लोग बाजार से सामान खरीदकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी बेकाबू स्कॉर्पियो ने सभी को रौंद दिया। फिलहाल घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस वाहन क्ष’तिग्र’स्त

फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। लोगों को समझाने की कोशिश लगातार जारी है।

और पढ़ें