Homeबिहारसमाज सुधार अभियान पर फिर निकलेंगे सीएम नीतीश, नयी तारीखों का एलान

समाज सुधार अभियान पर फिर निकलेंगे सीएम नीतीश, नयी तारीखों का एलान


PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकबार फिर से समाज सुधार अभियान पर निकलेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री का ये अभियान बीच में ही रोकना पड़ा था लेकिन अब एकबार फिर से नयी तारीखों का एलान कर दिया गया है।

नीतीश कुमार का कार्यक्रम तय

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से जारी किए गये पत्र के मुताबिक सीएम नीतीश के कार्यक्रम की तारीखों की जानकारी दी गई है। विभाग द्वारा जारी किए गये पत्र के मुताबिक 4 जनवरी को औरंगाबाद में आयोजित जिस समाज सुधार अभियान कार्यक्रम को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थगित किया गया था, उसे फिर से शुरू किया जाएगा। हालांकि इस दौरान सिर्फ जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

तय कार्यक्रम के मुताबिक 22 फरवरी को भागलपुर, 23 फरवरी को जमुई और 26 फरवरी को बेगूसराय में सीएम नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे लोगों को शराबबंदी कानून का पालन करने के साथ-साथ प्रदेश में कन्या विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने की अपील भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments