Homeराष्ट्रीयNadella-Adani Meeting : माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से मिले गौतम अदाणी,...

Nadella-Adani Meeting : माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से मिले गौतम अदाणी, हुई खास बात, जानिए क्यों आईटी कंपनियां भारत पर लगा रही हैं दांव?

Nadella-Adani Meeting : माइक्रोसॉफ्ट भारत में 1.58 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसे लेकर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है और भारत में एशिया का सबसे बड़ा 1.58 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की बात कही है। वहीं, दूसरी तरफ अदाणी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदाणी ने भी सत्या नडेला से मुलाकात (Nadella-Adani Meeting) की है।

Nadella-Adani Meeting : सत्य नडेला से मिले गौतम अदाणी

गौतम अदाणी ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से हुई इस मुलाकात (Nadella-Adani Meeting) को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया है और लिखा है कि सत्या नडेला से मिलना हमेशा खास होता है और उनसे मिलने वाली टेक्नोलॉजी के फ्यूचर का विजन उन्हें आगे बढ़ने की दिशा देती है। उन्होंने यह भी बताया कि सत्या नडेला खुद जो AI ऐप बना रहे हैं, उनका डेमो देखना उनके लिए एक अलग अनुभव था।

360 डिग्री पार्टनरशिप और होगी मजबूत

इसके साथ ही गौतम अदाणी ने ये स्पष्ट किया है कि भविष्य में फिजिकल और डिजिटल दुनिया का मिलना बहुत तेजी से बढ़ेगा और यही वजह है कि माइक्रोसॉफ्ट और अदाणी ग्रुप की 360 डिग्री पार्टनरशिप और मजबूत हो रही है।

ये भी पढ़ें : Gautam Adani : धनबाद में बड़ा निवेश करेगा अदाणी ग्रुप, गौतम अदाणी का बड़ा एलान, कहा : झारखण्ड में बड़ा अवसर

Nadella-Adani Meeting
Nadella-Adani Meeting

दिग्गज कंपनियों के सीईओ ने पीएम से की मुलाकात

गौरतलब है कि मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज आईटी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला के अलावा इंटेल के सीईओ लिप बू टैन और कॉग्निजेंट के सीईओ रवि कुमार एस से भी मुलाकात की थी।

Nadella-Adani Meeting
Nadella-Adani Meeting

इस मुलाकात के बाद सत्य नडेला ने कहा था कि यह निवेश 2026 से लेकर 2029 के बीच होगा, जिससे एआई को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह निवेश जनवरी 2025 में घोषित तीन अरब डॉलर की पिछली निवेश प्रतिबद्धता के अतिरिक्त है। माइक्रोसॉफ्ट अब चेन्नई, हैदराबाद और पुणे में अपने डेटा सेंटर को और बढ़ाएगा। इससे बड़ी कंपनियों, स्टार्टअप्स और सरकारी संस्थानों को तेज और सुरक्षित डिजिटल सर्विस मिलेगी। इसके अलावा इंटेल ने भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में निवेश बढ़ाने का संकेत दिया है। इंटेल ने टाटा समूह के साथ एक MOU किया है।

ये भी पढ़ें : 8th Pay Commission Update : 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, सरकार ने कही ऐसी बात कि केन्द्रीय कर्मियों की बढ़ी बेचैनी

Cognizant भी करेगी विस्‍तार

कॉग्निजेंट ने भी भारत में बड़े पैमाने पर विस्तार की योजना बनाई है, जिसमें उभरते शहरों में नए टेक हब, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और इंडस्ट्री-रेडी वर्कफोर्स तैयार करने पर फोकस होगा। कंपनी का लक्ष्य सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित न रहकर, छोटे और मध्यम शहरों में भी टेक्नोलॉजी का इकोसिस्टम विकसित करना है ताकि देश के हर कोने से टैलेंट को वैश्विक मंच मिल सके।

Nadella-Adani Meeting
Nadella-Adani Meeting

क्यों कंपनियां लगा रही हैं भारत पर दांव?

गौरतलब है कि कभी वैश्विक कंपनियां भारत को सिर्फ एक विशाल उपभोक्ता बाजार के रूप में देखती थीं लेकिन अब वक्त बदल चुका है। अब सारी कंपनियां भविष्य की योजनाओं का आधार भारत को बना रही हैं। AI इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लाउड सर्विसेज, सेमीकंडक्टर उत्पादन और नई पीढ़ी की टेक स्किल्स जैसे क्षेत्रों में भारत की पकड़ तेजी से मजबूत हुई है। यह बदलाव बताता है कि वैश्विक टेक इंडस्ट्री को भारतीय प्रतिभा, संसाधनों और विकास की गति पर पहले से कहीं ज्यादा भरोसा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments