KAIMUR : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) द्वारा राजनीति में एंट्री किए जाने की घोषणा के बाद बिहार की सियासत में खलबली मच गई है। पीके की एंट्री पर एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बड़ा बयान दिया है और बिहार की सियासत में उनका स्वागत किया है।
चिराग पासवान का बड़ा बयान
प्रशांत किशोर की राजनीति में शामिल होने के बात पर चिराग पासवान (Chirag Paswan on Prashant Kishor) ने कहा कि बिहार के लिए पीके यानी प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) कोई नया चेहरा नहीं हैं। वह मेरे पुराने साथी हैं। पीके ने बिहार में साल 2015 में नीतीश-लालू की सरकार बनवाने में अहम योगदान दिया था।
ये भी पढ़ें : प्रशांत किशोर की सियासत में एंट्री पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान
कैमूर गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब होते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आपसी विरोधाभास में NDA की सरकार गिरेगी और बिहार में मध्यावधि चुनाव होगा। चिराग ने कहा कि जब भाजपा-जदयू की सरकार है तो फिर बीजेपी यहां लाउडस्पीकर का मुद्दा क्यों उछाल रही है? जबकि मुख्यमंत्री ने इसे फालतू बता दिया है।
ये भी पढ़ें : प्रशांत किशोर को लेकर JDU सॉफ्ट ! लेकिन बीजेपी ने त’रेरी आंख
“प्रशांत किशोर और लोजपा (रामविलास) का होगा गठबंधन”
इसके साथ ही चिराग पासवान ने जातीय जनगणना पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना पर सीएम नीतीश को विपक्ष के साथ प्रधानमंत्री से क्यों बात करनी पड़ी? विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए बीजेपी क्यों चुप्पी साध रही है? इसके साथ ही चिराग ने हुंकार भरते हुए कहा कि हमारा गठबंधन उससे होगा, जो बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट पर जोर देगा।
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में रोजगार की घोर कमी है। भ्र’ष्टाचा’र, रिश्वतखो’री, ह’त्या, दु’ष्कर्म जैसी घटनाएं रुकनी चाहिए। उच्च शिक्षा के लिए बिहार से पलायन हो रहा है। बिहार में डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इन्हीं सवालों पर प्रशांत किशोर और लोजपा का गठबंधन बनेगा, जो बिहार की सियासत को नया मोड़ देगा।
