Boat Accident : गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा, 50 से अधिक लोग थे सवार, कई लापता, देखें video

SHARE:

Boat Accident

Boat Accident : सोमवार को एक बड़ा नाव हादसा (Boat Accident) हुआ है। जानकारी के मुताबिक नाव पर तकरीबन 50 से अधिक लोग सवार थे और सभी मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी गंगा की तेज धार में लोगों से भरी नाव समा गई। इस घटना के कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जो नीचे है।

गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा

ये बड़ा हादसा (Boat Accident) उत्तर प्रदेश के बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में हुआ है, जहां गंगा नदी में माल्देपुर घाट से जा रही नाव गंगा नदी में समा गई। नाव पर तकरीबन 50 से अधिक लोग सवार थे। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें : Bihar News : बिहार में हुआ बड़ा हादसा, कलश यात्रा के दौरान करंट लगने से 3 की मौत, 5 झुलसे

Boat Accident

कई लोग लापता

फिलहाल गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव पलटने (Boat Accident) के बाद कुछ लोग तैर कर बाहर निकल आए जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने तैर कर कई लोगों की जान बचाई है। फिलहाल जिन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें : Jija-Sali farar : साली को लेकर जीजा फरार, सगाई से पहले कर दिया ‘खेला’, साथ रहने के लिए पत्नी ने रखी ये ‘शर्त’

Boat Accident
Boat Accident

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वहीं, हादसे (Boat Accident) की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस घटना के कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जहां लोग जान हथेली पर रखकर लोगों को बचा रहे हैं।

और पढ़ें