Homeबिहारसुशील मोदी का नीतीश कुमार पर बड़ा ह'मला, कहा : सफेद झूठ...

सुशील मोदी का नीतीश कुमार पर बड़ा ह’मला, कहा : सफेद झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री

PATNA : नीतीश कुमार के एकबार फिर पलटी मारने के बाद बिहार की सियासत में खलबली मची हुई है। नीतीश के इस सियासी कदम के बाद अब बीजेपी ह’मलाव’र हो गई है। गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे के बाद अब बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी नीतीश पर वा’र किया है और झूठा करार दिया है।

‘सफेद झूठ बोल रहे हैं नीतीश’

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार सफेद झूठ बोल रहे हैं। वे गठबंधन तोड़ने का बहाना ढूंढ रहे थे। सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘यह सरासर सफ़ेद झूठ है कि बीजेपी ने बिना नीतीश कुमार की सहमति के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया था। यह भी झूठ है कि बीजेपी JDU को तोड़ना चाहती थी। तोड़ने का बहाना खोज रहे थे। भाजपा 24 में प्रचंड बहुमत से आएगी’।

विदित है कि बीते दिनों जेडीयू ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि बीजेपी ने नीतीश कुमार की सहमति के बिना आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया था। इसके साथ ही जेडीयू ने यह भी आरोप लगाया था कि बीजेपी जेडीयू को तोड़ने की कोशिश कर रही है। नीतीश कुमार ने भी ललन सिंह के इस आरोप का समर्थन किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments