PATNA : 2 अक्टूबर से पटयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीखा पलटवार किया है। नीतीश कुमार ने दावा किया है कि पीके यानी प्रशांत किशोर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही नीतीश ने एक और बड़ा स’नसनीखे’ज खु’लासा किया है।
पीके पर स’नसनीखे’ज खु’लासा
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने प्रशांत किशोर को कोई भी ऑफर नहीं दिया था। इसके उलट नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर ने हमें 5 साल पहले जेडीयू का कांग्रेस में मर्जर करने का सुझाव दिया था, जिसे हमने सिरे से ठुकरा दिया था।
नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर तो खुद मिलने आए थे। हमारे साथ रहते थे। वो क्या-क्या बोल रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे पर चल रहे हैं। उसको राजनीति से क्या मतलब है….बोलते रहते हैं…बोलते रहें। अच्छा है मदद करते रहें। अच्छा है केंद्र में भी कोई जगह मिल जाए। जेडीयू का और आरजेडी का विरोध कर रहे हैं।
