HomeबिहारGanna kisan : छोटे गुड़ उत्‍पादकों और गन्‍ना किसानों को मिलेगा गुड़...

Ganna kisan : छोटे गुड़ उत्‍पादकों और गन्‍ना किसानों को मिलेगा गुड़ प्रोत्‍साहन योजना का लाभ, 3 हजार किसान होंगे प्रशिक्षित

Ganna kisan : गन्‍ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्‍होंने राज्‍य के छोटे गुड़ उत्‍पादकों और गन्‍ना किसानों को भी गुड़ प्रोत्‍साहन योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्‍होंने बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनः परिचालन और नई चीनी मिलों की स्‍थापना के साथ ही राज्‍य में गन्‍ना खेती का विस्‍तार कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दी।

Ganna kisan
Ganna kisan

Ganna kisan : गुड़ उत्पादक और किसानों को मिलेगा लाभ

उन्‍होंने कहा कि गन्‍ना की बेहतर उपज के लिए किसानों को भी प्रशिक्षित करना आवश्‍यक है। इसके लिए राज्‍य के तीन हजार गन्‍ना किसान दूसरे राज्‍य में जाएंगे और वहां के प्रगतिशील किसानों से मिलकर मूल्‍य संबर्धित विधि सीखेंगे। उनके साथ अधिकारी भी जाएंगे और हर प्रशिक्षण के बाद सामूहिक रिपोर्ट विभाग को देंगे ताकि गन्ना एवं गुड़ उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी प्रदेशों में अपनाई जा रही उन्नत एवं प्रभावी खेती पद्धतियों को राज्य में भी समान रूप से लागू किया जा सके।

ये भी पढ़ें : Encounter in Patna : पटना में फिर एनकाउंटर, पूर्व डीजीपी के दामाद से रंगदारी मांगने वाले कुख्यात को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

Ganna kisan
Ganna kisan

किसानों को मिलेगा ससमय फसल बीमा का लाभ

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि गन्ना रोपाई, सिंचाई और हार्वेस्‍टिंग के लिए योजनाएं बनाकर राज्‍य के किसानों को विशेष अनुदान का लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गन्‍ना की फसल नुकसान होने पर किसानों को फसल बीमा का लाभ ससमय मिलना चाहिए। किसानों को प्रोत्‍साहित करने एवं नवाचार तकनीक अपनाने के लिए राज्‍य स्‍तर पर गन्‍ना महोत्‍सव का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Kumhrar Park inspection : CM नीतीश ने कुम्हरार पार्क का किया निरीक्षण, विकसित करने के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश

Ganna kisan
Ganna kisan

उन्‍होंने राज्‍य के सभी पात्र किसानों को गन्ना यंत्रीकरण योजना का लाभ देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बैठक में संयुक्त निदेशक ईंख विकास, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद रहे।

Ganna kisan
Ganna kisan

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments