Homeबिहारआरसीपी सिंह ने बीजेपी ज्वाइन करने का किया एलान, CM नीतीश पर...

आरसीपी सिंह ने बीजेपी ज्वाइन करने का किया एलान, CM नीतीश पर फिर किए क’रारे वा’र

PATNA : पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने एकबार फिर सियासी बिगुल फूंक दिया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने गुरुवार को एलान कर दिया वे बीजेपी ज्वाइन करेंगे। पूरी ठसक के साथ भाजपा में जाने की घोषणा करने के साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर एकबार फिर तीखा तं’ज कसा है।

बीजेपी ज्वाइन करेंगे आरसीपी सिंह

मीडिया से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार सात जन्म में भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। वहीं, उन्होंने केन्द्र में मंत्री बनने के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार सरासर झूठ बोल रहे हैं। उनकी रजामंदी से ही वे केन्द्र में मंत्री बने थे। ललन सिंह को भी इस बारे में जानकारी थी।

जेडीयू से दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खासमखास माने जाने वाले आरसीपी सिंह ने जेडीयू द्वारा लगाए गये गंभीर आरोप के बाद 6 अगस्त को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने गांव मुस्तफापुर में ही पार्टी से इस्तीफे का एलान किया था।

इस्तीफा देने के दौरान उन्होंने कहा था जेडीयू तो डूबता जहाज है। पार्टी में कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने कहा था कि मुझसे चिढ़ है तो मुझसे निपटो। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा था कि वे संगठन के आदमी हैं लिहाजा संगठन में ही काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments