बिहार

Upendra Kushwaha : उपेन्द्र कुशवाहा को लगा बड़ा झ’टका, इस करीबी नेता ने छोड़ा साथ

Upendra Kushwaha : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि सूबे का सियासी तापमान बढ़ाने वाले उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को बड़ा झ’टका लगा है। दरअसल, उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के सबसे करीबी नेता ने ही उनका साथ छोड़ दिया है, जिसे काफी बड़ा झ’टका माना जा रहा है।

उपेन्द्र कुशवाहा को बड़ा झ’टका

आपको बता दें कि उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के काफी करीबी धीरज सिंह कुशवाहा (Dhiraj Singh Kushwaha) ने इस्तीफा दे दिया है। महात्मा फूले समता परिषद से धीरज सिंह कुशवाहा (Dhiraj Singh Kushwaha) ने इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही जेडीयू प्रदेश महासचिव पद से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के साथ ही धीरज सिंह कुशवाहा (Dhiraj Singh Kushwaha) ने भी जेडीयू (JDU) ज्वाइन किया था।

ये भी पढ़ें : उपेन्द्र कुशवाहा से नीतीश का उचटा मन, CM ने सुना दी खरीखरी, कहा : जितनी जल्द हो चलें जाएं

नीतीश कुमार और उपेन्द्र कुशवाहा

फिलहाल इस सियासी घटनाक्रम को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के बीजेपी में जाने की अटकलों के बाद इस इस्तीफे पर सभी की नजरें थीं लिहाजा इसे उपेन्द्र कुशवाहा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने भी उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को खरीखरी सुना दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को खुलकर ये बोलने की जरूरत आन पड़ी कि उपेन्द्र कुशवाहा को जहां जाना है, चले जाएं।

कुशवाहा को नीतीश की खरीखरी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को खरीखरी सुनाते हुए कहा कि जितना जल्द जाना चाहें, चलें जाएं। जो खुद बीजेपी के संपर्क में है, वो दूसरों पर आरोप लगा रहा है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा पूरी तरह से स्वतंत्र हैं, जहां जाना है, चले जाएं। फिलहाल नीतीश (Nitish Kumar) के इस बयान के बाद अब पूरी संभावना है कि उपेन्द्र कुशवाहा जल्द ही जेडीयू को बाय-बाय बोलेंगे।

ये भी पढ़ें : बिहार के लिए बीजेपी का महाप्लान, नीतीश को घे’रने की चल दी शा’तिर चा’ल!

“कमजोर हो रही पार्टी तो खुशी मनाएं”

उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) पर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि जेडीयू (JDU) कमजोर हो रही है तो उनसे कह दीजिए कि खूब खुशी मनाएं और मस्त रहें। उनको पता है कि मेरी पार्टी कमजोर नहीं हुई है बल्कि पहले से और मजबूत हुई है। बिहार में 75 लाख से अधिक लोग पार्टी से जुड़ गये हैं।

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने दो टूक अंदाज में कहा कि कुछ लोग ऐसे ही फालतू का प्रचार करता है। उन्होंने (Nitish Kumar) कहा कि कुशवाहा ने जो कुछ भी दावा किया है, वो सब फालतू है, जरा बताइए कितने लोग बीजेपी (BJP) के संपर्क में हैं। जो खुद भाजपा में जाना चाहता है, वहीं यह सब बोलते रहता है। किस-किस को कितना बढ़ाएं…कौन कहां चला गया…जाने दीजिए। जितना बोलना है तो बोलते रहिए और जब जाना है तो चले जाइए।

उपेन्द्र कुशवाहा की विदाई तय!

फिलहाल अब जेडीयू से उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की विदाई तय मानी जा रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों भी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बयान पर उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने पलटवार किया था और कहा कि जेडीयू में जितने बड़े नेता है, वो उतने ही बीजेपी (BJP) के संपर्क में हैं। इस बयान के कई मायने निकाले जाने लगे थे, जिसके बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) खुद सामने आने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) पर पलटवार करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button