CM Nitish Kumar : नीतीश को सताने लगा अब इस नेता के पाला बदलने का डर, कुशवाहा के बाद छोड़ सकते हैं साथ!

CM Nitish Kumar : एनडीए से अलग होने के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को एक और डर सताने लगा है, जिसका उन्होंने खुलकर जिक्र भी कर दिया है। नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को उनके कुनबे से एक और नेता के पाला बदलने का डर सताने लगा है लिहाजा वे पूरी तरह से सतर्क हो गये हैं।
नीतीश को स’ता रहा ये ड’र!
नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लगता है कि उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kishwaha) के बाद एक और उनका करीबी बीजेपी के साथ मिल सकता है, जिसका जिक्र उन्होंने पूर्णिया के महारैली में कर दिया। पूर्णिया में आयोजित महागठबंधन की रैली के दौरान नीतीश कुमार ने मंच से बड़ी बात कहते हुए ये कहा कि बीजेपी के लोग अब जीतन राम मांझी पर लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ें : Lalu Attack on Bjp : किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जमकर ग’रजे लालू प्रसाद, गुरु गोलवलकर का नाम लेकर BJP पर किया सीधा वा’र

नीतीश ने किया इशारा
महारैली के मंच से नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने जीतन राम मांझी (Jeetan Ram Manjhi) की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इधर-उधर नहीं करना है, हम आपको आगे बढ़ा देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले अब मांझी जी पर लगा हुआ है इसलिए इधर-उधर नहीं करना है। उन्होंने कहा कि हमलोग आगे बढ़ा देंगे, सब करेंगे कभी कोई इधर-उधर नहीं करेगा। निश्चिंत रहिएगा सब लोग मिलकर आगे बढ़ेंगे।

नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जरा बताइए मांझी जी को, हम छोड़कर उनको खुद बिहार का मुख्यमंत्री बनाए। बीच में बेचारे उनके साथ गये तो क्या किए, आपने जीतन राम मांझी का कुछ किया, आपके साथ भी तो थे, तो भी कुछ बनवाए इनको”।

कांग्रेस की “हां” का इंतजार
गौरतलब है कि नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि बिहार में 7 दल एक हो गये हैं। अब हम सिर्फ कांग्रेस के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अगर सभी विपक्षी दल एक हो जाएंगे तो बीजेपी को 100 सीटों से कम पर ही समेट देंगे।