Lalu Yadav Chapa : लालू प्रसाद के करीबी अबु दोजाना के घर छापा, रेड के बाद बोले दोजाना, कहा : नहीं मानने…
Lalu Yadav Chapa : लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में ED ने लालू प्रसाद के करीबी अबु दोजाना के घर पर छापा मारा है और कागजातों को खंगाल रही है।

Lalu Yadav Chapa : लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में ED ने लालू प्रसाद (Lalu Yadav Chapa) पर शिकंजा कस दिया है। इसी मामले में अब ED ने दिल्ली-पटना समेत लालू प्रसाद और उनके करीबियों के 15 ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा है। लालू प्रसाद के बेहद करीबी आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना (Syed Abu Dojana) के आवास और दफ्तर पर भी ईडी ने रेड मारी है।
अबु दोजाना के आवास पर छापा
आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना (Syed Abu Dojana) के घर चल रही छापेमारी (Lalu Yadav Chapa) के दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है। अंदर ईडी की कार्रवाई चल रही थी और उन्होंने बालकनी में आकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पॉलिटिकली डराया जा रहा है। खौफ पैदा करने की कोशिश हो रही है। हमें बीजेपी की तरफ से पार्टी में शामिल होने का ऑफर आया था लेकिन उनकी मांग को मैंने ठुकरा दिया तो रेड मारा गया है।
ये भी पढ़ें : लालू प्रसाद पर कसा शिकं’जा, ईडी ने दिल्ली से लेकर बिहार तक 15 ठिकानों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

कमरे के अंदर ले गये अधिकारी
हालांकि इस बात की जानकारी जैसे ही अंदर छापा मार रही ईडी को मिली, वैसे ही ईडी के अधिकारियों ने उन्हें रोका और उनका बांह पकड़कर अंदर ले गये। इस दौरान उन्होंने इसका विरोध जताया लेकिन ईडी पर कोई असर नहीं पड़ा। विदित है कि अबु दोजाना (Syed Abu Dojana) लालू प्रसाद (Lalu Yadav Chapa) के बेहद करीबी माने जाते हैं। वे सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रह चुके हैं।
अबु दोजाना (Syed Abu Dojana) का नाम राजधानी पटना में बन रहे एक एक मॉल के विवाद में भी सामने आ चुका है। मॉल को कथित रूप से लालू परिवार (Lalu Yadav Chapa) से जोड़ा जाता रहा है। भाजपा की ओर से लगातार उस मॉल को लेकर आरोप लालू परिवार (Lalu Yadav Chapa) पर लगाए जाते रहे हैं।
ये भी पढ़ें : लालू प्रसाद से डरते हैं पीएम मोदी, राबड़ी देवी ने भरी हुंकार

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, लैंड फ़ॉर जॉब स्कैम (Lalu Yadav Chapa) का ये केस 14 साल पुराना है। उस वक्त लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे और उन्होंने रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी। CBI ने इसी मामले में 18 मई को केस दर्ज किया था। CBI की माने तो लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया , तब उन्हें नियमित कर दिया गया।

इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद के परिवार को समन जारी किया है और लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती को 15 मार्चट को कोर्ट में पेश होना है।