Bageshwar Baba : बागेश्वर सरकार के विरोध पर गिरिराज सिंह की ललकार, कहा : हिम्मत है तो….
Bageshwar Baba : बागेश्वर बाबा पं. धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। हालांकि इस पूरे मामले पर गिरिराज सिंह ने विरोधियों को ललकारा है।

HIGHLIGHTS
Bageshwar Baba : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। बागेश्वर सरकार (Bageshwar Baba) के पटना प्रवास पर सत्तापक्ष की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं तो वहीं, अब बागेश्वर सरकार के समर्थन में बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कूद पड़े हैं।
गिरिराज सिंह की ललकार
बेगूसराय के सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अगर किसी में हिम्मत है तो उन्हें रोक कर दिखा दे। बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कहा कि बागेश्वर सरकार (Bageshwar Baba) हिंदू धर्म के प्रचारक और पोषक हैं। उनके प्रवचन से समाज में शांति आती है। उनको रोकने का आखिर मतलब क्या है। क्यों पं. धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर सरकार के बिहार आने पर लोगों को दर्द हो रहा है।
ये भी पढ़ें : इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम..नहीं तो 15 दिन होंगे खतरनाक

केन्द्रीय मंत्री की विरोधियों को चुनौती
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि किसमें हिम्मत है, जो बागेश्वर सरकार (Bageshwar Baba) को बिहार आने से रोक दें। उन्होंने कहा कि उनका निर्धारित वक्त पर कार्यक्रम होगा और वह हनुमान कथा का प्रवचन कर दुष्टों का दलन करेंगे।

बागेश्वर सरकार पर गरमायी सियासत
गौरतलब है कि बागेश्वर सरकार (Bageshwar Baba) के पटना कार्यक्रम को लेकर बिहार की राजनीति गरमायी हुई है। आरजेडी नेता और मंत्री तेजप्रताप यादव के साथ-साथ पप्पू यादव ने भी बागेश्वर सरकार पर हमला किया। वहीं, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि बागेश्वर सरकार जैसे लोगों को जेल में होना चाहिए।

इसके साथ ही जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने बागेश्वर सरकार को टपोरी कहा। पप्पू यादव ने कहा कि ऐसे बाबा चमत्कार दिखाकर लोगों को लूटते हैं। इन्हें चीन सीमा पर भेज देना चाहिए।