Upendra Kushwaha : उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी ने नीतीश के सुर में मिलाया सुर, सामने बैठे कुशवाहा रह गये भौंचक्के
Upendra Kushwaha : राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने वाले उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता (Snehlata Kushwaha) ने नीतीश कुमार के सुर में सुर मिलाया है।

HIGHLIGHTS
Upendra Kushwaha : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि जेडीयू से अलग होकर राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने वाले उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की पत्नी स्नेहलता (Snehlata Kushwaha) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के सुर में सुर मिलाया है। इस दौरान उपेन्द्र कुशवाहा भी मंच पर मौजूद थे। इस वाकये को देखकर वे भी भौंचक्के रह गये।
स्नेहलता ने नीतीश के साथ मिलाया सुर
दरअसल, राजगीर में राष्ट्रीय लोक जनता दल के शिविर के आखिरी दिन उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बिहार में शराबबंदी को समाज के लिए बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। इस मुद्दे पर एक-दूसरे को दोष देने की बजाए लोगों को ये समझाएं कि क्या गलत है।
ये भी पढ़ें : मोबाइल कॉलिंग का इस दिन से बदल जाएगा नियम, अब नहीं आएगा 10 डिजिट वाले नंबर्स से कॉल

स्नेहलता ने लोगों से की ये अपील
इसके साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा ने कहा कि गांव-देहात में जाकर लोगों को समझाएंगे नहीं…तब तक ये अभियान सफल नहीं हो सकेगा। उनके इस संबोधन के दौरान उनके पति और पार्टी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा भी मंच पर मौजूद थे और वे चुपचाप अपनी पत्नी के संबोधन को सुन रहे थे।
ये भी पढ़ें : Aristo MD in Jehanabad : अरिस्टो फार्मा के MD का बड़ा एलान, 100 गांवों को बनाएंगे आदर्श, बच्चों में बांटे बैग और स्पोर्ट्स किट


भौंचक्के रह गये उपेन्द्र कुशवाहा
गौरतलब है कि रालोजद के शिविर के दौरान उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने नीतीश कुमार की शराबबंदी का विरोध किया था और शराबबंदी के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की थी लेकिन पत्नी स्नेहलता के शराबबंदी के पक्ष में दिए गये बयान के बाद अब सियासी हलके में चर्चा का बाजार गरम हो गया है।