ज्योतिषलाइफस्टाइल

Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण का इन 6 राशियों पर एक महीने तक पड़ेगा बु’रा प्रभाव, होंगे परेशान, करें ये उपाय

SURYA GRAHAN 2022 : आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा। आइसलैंड से ग्रहण की शुरुआत हुई। भारत में यह शाम 4 बजकर 29 मिनट पर लगा, जो शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म हुआ। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है, जो भारत के कई हिस्सों में दिखाई दे। हालांकि ज्योतिषाचार्यों की माने तो इस आंशिक सूर्यग्रहण का कई राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। वे अगले एक महीने तक परेशान रह सकते हैं तो आइए जानते हैं कि इस मामले में आपकी राशि का हाल कैसा रहेगा।

देखिए अपनी राशिफल

मेष : मेष राशि से सातवें घर में तुला राशि है, जिसमें ये ग्रहण लगा है। मेष राशि वालों को अपने दांपत्य जीवन पर ध्यान देना होगा। अगर आप कोई काम कर रहे हैं और अगले एक महीने तक उसके नतीजे नहीं मिल पाते तो परेशान न हो। ये ग्रहण का असर हो सकता है। इस दौरान धन का लेन-देन न करें। ग्रहण के बाद स्नान करके गुड़ का दान करें।

वृष : वृष राशि से छठे घर में ये ग्रहण लगा है। वृष राशि वाले ल’ड़ाई-झ’गड़ों से दूर रहें। उधार लेन-देन से बचें। अगले एक महीने तक आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। ग्रहण के बाद स्नान करके किसी निर्धन व्यक्ति को दो किलो आटे का दान करें।

मिथुन : मिथुन राशि से पांचवें घर में ग्रहण लगा है। मिथुन राशि वाले वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न दिखाएं। अगले एक महीने तक लंबी यात्राओं को टाल दें। अगर मजबूरन यात्रा करनी पड़े तो पूरी सावधानी बरतें। ग्रहण के बाद स्नान करके गरीबों को हरे फल का दान करें।

कर्क : कर्क राशि से यह ग्रहण चौथे घर में पड़ रहा है। कर्क राशि वाले अपने घर-परिवार में क’लह न बढ़ने दें। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी वि’वाद में न पड़ें। कर्क राशि वाले अपने मन में न’कारात्मक विचार न लेकर आएं। ग्रहण के बाद स्नान करके भगवान शिव का पूजन करें और किसी गरीब को एक किलो चावल दान करें।

सिंह : सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। सिंह राशि के जातक ग्रहण के दौरान शांत रहें। क्रो’ध न करें। किसी को अ’पशब्द न कहें। ग्रहण के बाद स्नान करके किसी गरीब को एक किलो गुड़ का दान करें।

कन्या : कन्या राशि वाले अपने कार्य व्यवहार में विनम्रता रखें। मन में अ’हंकार ना रखें। जॉब या बिजनेस में अगले एक महीने तक संभलकर काम करें। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में संयम बरतें। ग्रहण के बाद गरीबों को भोजन की सामग्री दान करें।

तुला : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इसी राशि में लगा है। तुला राशि वालों को इस वक्त बहुत संभलकर रहना होगा। क्रो’ध से बचें। घर में क’लह न करें। बिजनेस या जॉब में कार्यरत लोग अगले एक महीने बहुत सोच-समझकर कोई निर्णय लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और लंबी दूरी की यात्रा से बचें। ग्रहण के दौरान अपने ईष्टदेव कके मंत्रों का जाप करें। अगर आपको कोई मंत्र नहीं आता तो ‘ओम नमः शिवाय’ या ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप भी कर सकते हैं। ग्रहण के बाद स्नान करके मां दुर्ग दुर्गा का चालीसा पाठ करें।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले ल’ड़ाई-झ’गड़ों से दूर रहें। कार्यस्थल पर लोगों के साथ रिश्ते न बि’गाड़ें। परिवार में भी अच्छा माहौल बनाकर रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में न पड़ें। ग्रहण के बाद स्नान करें और किसी गरीब को एक किलो चावल दान करें।

धनु : धनु राशि वालों को ग्रह से कोई ख’तरा नहीं है। आपकी राशि पर ग्रहण का कोई न’कारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। आपकी जीवनशैली जैसी चलती आई है, वैसी चलती रहेगी। अपने खान-पान पर ध्यान दें। समय आपके अनुकूल रहने वाला है। ग्रहण के बाद स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करें।

मकर : मकर राशि शनि की राशि है। मकर राशि वालों को आने वाले एक महीने तक अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना है। कोई भी बड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। अपने प्रोफेशन में हर काम सा’वधानी के साथ करना है। उ’तावलेपन से बचें और क्रो’ध न करें। ग्रहण के बाद स्नान करके अपने घर के मंदिर में पूजा करें और किसी गरीब फल का दान करें।

मीन : मीन राशि वालों को भी ग्र’हण से ड’रने की आवश्यकता नहीं है। आपकी राशि पर इसका कोई बु’रा असर नहीं पड़ने वाला है। धैर्य से अपना काम करें। अगर आपको अच्छे परिणाम नहीं मिल रहे हैं तो बहुत ज्यादा प’रेशान न हों। अपनी वाणी का प्रयोग सोच -समझकर करें। ग्र’हण के बाद स्नान करके गरीबों को भोजन सामग्री दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button