बिहार

Chirag Paswan : ‘यूज एंड थ्रो’ की पॉलिटिक्स में माहिर हैं नीतीश, चिराग पासवान ने कुशवाहा को लेकर भी कही बड़ी बात

Chirag Paswan : लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा ह'मला बोला है। उन्होंने उपेन्द्र कुशवाहा का समर्थन किया है।

Chirag Paswan : बिहार में उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जोरदार हमला किया है और उन्हें ‘यूज एंड थ्रो’ की पॉलिटिक्स करने वाला नेता करार दिया है।

‘यूज एंड थ्रो’ की पॉलिटिक्स में माहिर नीतीश

चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने दो टूक अंदाज में कहा कि बिहार में सरकार द्वारा सिर्फ और सिर्फ सियासत हो रही है। विकास पर सरकार का फोकस नहीं रहा। चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) का समर्थन करते हुए कहा कि मैं उनकी बातों से पूरी तरह सहमत हूं। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का यूज एंड थ्रो का पुराना इतिहास रहा है। शरद यादव, दिग्विजय सिंह, जॉर्ज फर्नांडिस, आरसीपी सिंह जैसे बड़े नेताओं का उदाहरण ले सकते हैं। एकबार जब लोग नीतीश कुमार के लिए उपयोगी नहीं रह जाते हैं तो वे उन्हें त्याग देते हैं।

ये भी पढ़ें : Upendra Kushwaha : उपेन्द्र कुशवाहा ने खेला ‘अति पि’छड़ा कार्ड’, चल दिया बड़ा सियासी दांव

चिराग पासवान

चिराग ने किया र’णनीति का खु’लासा

चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने स्पष्ट कहा कि नीतीश सरकार (Nitish Government) विकास से कोसों दूर हो गई है लिहाजा बिहारवासियों का भारी नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी रणनीति भी स्पष्ट कर दी और कहा कि वे गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। एनडीए के साथ उनके अच्छे संबंध हैं लिहाजा गठबंधन की संभावना प्रबल है। हालांकि अब भी कुछ शर्तें हैं, जिन्हें पूरा करने की बहुत जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button