Sushil Modi : CM नीतीश ने दिखाई RJD के मंत्रियों की हैसियत, सुशील मोदी का तीखा वार, नीतीश बने धृतराष्ट्र

Sushil Modi : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Modi) ने एकबार फिर नीतीश सरकार पर तीखा हमला किया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने राजद के मंत्रियों की औकात नौकरों-जैसी बना दी है। अफसर उनकी बात नहीं सुनते।
हाइलाइट्स
सुशील मोदी का महागठबंधन सरकार पर हमला
सुशील कुमार मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार जदयू के मुख्यमंत्री के हाथ में है इसलिए नौकरशाही जदयू के मंत्रियों-कार्यकर्ताओं के अलावा किसी को महत्व नहीं देती।
ये भी पढ़ें : केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा छप्परफाड़ इजाफा, जानिए कब मिलेगी खुशी

राजद कोटे के मंत्रियों पर नजर
सुशील कुमार मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि जो हालत शिक्षा विभाग की है, वही सभी विभागों की है। राजद कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राजद कोटे के विभाग में ऐसे अफसर बैठा दिये हैं, जो मंत्रियों पर लगाम कस सकें। सुशील मोदी ने कहा कि राजद के विधान पार्षद का यह सुझाव सही है कि नीतीश कुमार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को ही अपना सलाहकार बना लेना चाहिए।

विश्वसनीय अफसर कर रहे हैं परेशान
उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री के विश्वसनीय अफसर राजद के मंत्रियों को परेशान कर रहे हैं और दूसरी तरफ जदयू के मंत्री बयान देकर अफसरों को पॉलिटिकल कवर दे रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि राजद-जदयू के मंत्रियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप से विकास के काम ठप हैं। मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र बने हुए हैं।


बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम (Sushil Modi) ने कहा कि शिक्षा विभाग में अब या तो मंत्री चंद्रशेखर रहेंगे या वर्तमान प्रधान सचिव। मामला काफी तूल पकड़ चुका है लेकिन दोनों दल कह रहे हैं “ऑल इज वेल”।