लाइफस्टाइल

ठंड में स्नान से पहले तेल लगाने के हैं गजब के फायदे

Benefits Of Applying Oil On Body Before Bath In Winter : सर्दियो में नहाने से पहले शरीर पर तेल लगाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इस समय शरीर पर रूखापन और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं। ऐसे में नहाने से पहले शरीर पर तेल लगाने से ये सब समस्याएं दूर होने के साथ शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता हैं। सर्दियो में नहाने से पहले शरीर पर तेल लगाने स्किन ग्लोइंग भी बनती है। शरीर पर तेल लगाने के लिए सरसों का तेल और नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। शरीर पर तेल लगाने से शरीर को पोषण मिलता है और त्वचा माश्चाराइज भी होती हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में त्वचा पर तेल लगाने के अन्य फायदों के बारे में।

ड्राई स्किन की समस्या को करें दूर

सर्दियों में शरीर पर तेल लगाने से ड्राई स्किन की समस्या आसानी से दूर होती हैं और स्किन को पोषण मिलता है। शरीर पर तेल लगाने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और स्किन भी हेल्दी होती हैं। तेल त्वचा को माश्चचर करके स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।

ब्लड सर्कुलेशन को करें ठीक

सर्दियो में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहने से शरीर हेल्दी रहता है। ब्लड सर्कुलेशन सही रहने से सर्दी लगने से बचाव होता है। तेल शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। ऐसा नियमित करने से शरीर को आराम मिलता है और मसल्स भी मजबूत बनते हैं।

एजिंग के लक्षणों को कम करे

नहाने से पहले चेहरे पर तेल लगाने से एजिंग के लक्षणों को कम किया जा सकता हैं। चेहरे पर तेल लगाने से चेहरे पर कसावट आती है और झुर्रियां, फाइन लाइंस और पिंपल्स की समस्या आसानी से दूर होती हैं। चेहरे पर नियमित लगाने से चेहरा ग्लोइंग बनता है।

थकावट को करें दूर

सर्दियों में नहाने से पहले शरीर पर तेल लगाने से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता हैं और शरीर की थकावट दूर होती है। सर्दियों में कई बार शरीर में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में तेल से शरीर की मालिश करने पर शरीर का दर्द दूर होता है।

अर्थराइटिस के दर्द से मिलेगा आराम

सर्दियों में अर्थराइटिस की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में कई बार जोड़ो में दर्द और सूजन हो जाता हैं। इस समस्या को कम करने के लिए नहाने से पहले तेल से शरीर की मालिश करें। ऐसा करने से दर्द से छुटकारा मिलेगा।
सर्दियों में शरीर पर तेल लगाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको स्किन पर कोई एलर्जी या बीमारी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका इस्तेमाल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button