वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2023) : इन जातकों की खुलेगी किस्मत, जानिए सभी राशियों का भविष्यफल

Yearly Horoscope 2023 : साल 2023 का शुभारंभ हो गया है लिहाजा हर कोई ये अरदास कर रहा है कि साल 2023 पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर हो। यह वर्ष (Yearly Horoscope 2023) आर्थिक, पारिवारिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन, करियर, प्रेम संबंध और बिजनेस के लिहाज से ठीक रहेगा लेकिन कुछ राशियों की किस्मत इस बार तेजी से चमकने वाली है।
यहां देखें वार्षिक राशिफल
साल का पहला दिन रविवार है जो कि सूर्य भगवान को समर्पित है। सूर्य तो ऊर्जा, शक्ति, ज्ञान और तेज का पर्याय है इसलिए साल 2023 भी बहुत सारी ऊर्जा, शक्ति और ज्ञान को लेकर आ रहा है। साल 2023 कुछ राशियों (Yearly Horoscope 2023) के लिए काफी लकी साबित होगा तो कुछ लोगों के लिए बहुत सारी सौगात भी लेकर आया है। वैसे आपको बता दें कि शक्ति का पर्याय मंगल भी 12 जनवरी 2023 को वृषभ राशि में मार्गी हो रहा है, जिसका प्रभाव भी राशियों पर पड़ेगा। कुंडली के अलग-अलग भाव में मंगल के वक्री होने के अलग-अलग प्रभाव मिलते हैं। आइए देखते हैं पूरे सालभर का राशिफल:
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 (Yearly Horoscope 2023) का प्रारंभिक समय थोड़ा संकटपूर्ण, भागदौड़ वाला रह सकता है लेकिन साल के मध्य से लाभ प्राप्ति के अवसर प्राप्त होने लगेंगे। प्रारंभ भले ही मुश्किलों में हो किंतु अंत निश्चित रूप से सुखद रहेगा। वर्षारंभ पूर्व से लेकर 21 अप्रैल तक मेष राशि के लिए स्वगृही बृहस्पति का भ्रमण 12वें स्थान में चलता रहेगा।
यह व्यावसायिक क्षेत्रों में बाधा, मानसिक अवरोध, पीड़ा, दांपत्य जीवन में परेशानी, स्वजन से मतभेद, यात्रा में कष्ट का संकेत है। 21 अप्रैल से बृहस्पति आपकी राशि में आने से शुभाशुभ फल प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, व्यापार-व्यवसाय में परिश्रमपूर्वक सफलता, मित्रों से लाभ, समस्या का समाधान मिलेगा।

वृषभ राशि
इस राश के जातकों के लिए साल 2023 उन्नतिदायक रहेगा। शुभ संकल्पों और परिश्रम का श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होगा। इस वर्ष जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति होगी लेकिन ध्यान रहे इस वर्ष आपके शत्रु भी सक्रिय रहेंगे और कदम-कदम पर आपको पीछे धकेलने का प्रयास करेंगे लेकिन आप उत्साहपूर्वक अपने काम में लगे रहें। 21 अप्रैल तक बृहस्पति आपके एकादश स्थान में रहेंगे, जो श्रेष्ठफल प्रदान करेंगे।
हालांकि इस दौरान द्रव्यलाभ, संतान सुख, अटके कार्यो को गति मिलेगी। मित्रों से सहयोग, शत्रुनाश होगा। 21 अप्रैल से बृहस्पति के 12वें स्थान में भ्रमण करने से व्यावसायिक रूकावटें, मानसिक अशांति, व्यर्थ का व्यय, स्वजन से विरोध, शत्रुओं से बाधा, यात्रा में कष्ट आएगा।
17 जनवरी तक स्वगृही शनि आपकी राशि के नवम में भ्रमण करने से तीर्थ यात्रा, धार्मिक कार्यो में भागीदारी होगी। नौकरी-व्यापार में उन्नति, संतानसुख प्राप्त होगा लेकिन शत्रु वृद्धि भी होगी।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 अनेक सौगातों से भरा रहेगा। वर्ष के प्रारंभ से अनेक प्रकार के धन लाभ होने लगेंगे, जो वर्ष के मध्य तक अधिक रहेंगे। उसके बाद आर्थिक मामलों में कुछ कमी जरूर आएगी लेकिन आपके शुभ कर्मो के फलस्वरूप आपको मान-सम्मान, प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। 21 अप्रैल तक बृहस्पति आपकी राशि से दशम भाव में भ्रमण करेगा।
व्यापार-नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, द्रव्यलाभ, भाग्यवृद्धि, बड़े लोगों से मैत्रीपूर्ण संबंध बनेंगे, निरोगता आएगी, व्यावसायिक कार्यो में परिवर्तन आएगा। 21 अप्रैल से गुरु वर्ष र्पयत आपके एकादश भाव में रहेंगे। इससे श्रेष्ठ फलों का संचार होगा, धनलाभ, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, शत्रुनाश, रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे, धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी।
तीर्थ यात्रा होगी घर में मांगलिक कार्य होंगे। 17 जनवरी तक शनि आठवें स्थान में रहने से कुटुंबिक क्लेश, आर्थिक कष्ट, आजीविका के साधनों में कष्ट, शारीरिक-मानसिक कष्ट हो सकता है। 17 जनवरी से शनि नवम स्थान में भ्रमण करने से नौकरी कार्य में उन्नति, धनलाभ, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, तीर्थ यात्रा होगी।

कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 वैसे तो शुभ ही रहेगा लेकिन पारिवारिक मामलों के वर्ष के कुछ महीने त’नावपूर्ण और मानसिक क’ष्ट देने वाले हो सकते हैं। 21 अप्रैल तक आपकी राशि से बृहस्पति नवम स्थान में भ्रमण करेगा, यह शुभफलदायी है। भाग्योदय, राज्यकृपा, धर्म के कार्यो में रुचि, कार्य में प्रगति, नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। संतान सुख एवं धनलाभ भी होगा।
शुभाशुभ फल प्राप्त होंगे। 21 अप्रैल से वर्षपर्यंत बृहस्पति दशम स्थान में आने से कार्य में परिवर्तन, स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। संतान व पिता को क’ष्ट, शा’रीरिक पी’ड़ा, पारिवारिक क्ले’श होगा। 17 जनवरी तक स्वगृही शनि सप्तम स्थान में भ्रमण करने से शुभाशुभ फल प्राप्त होंगे।
पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि वि’वादित संपत्ति प्राप्त होगी, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, नौकरी-व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप फलों की प्राप्ति होगी। शेयर मार्केट, बीमा आदि क्षेत्रों में विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 शुभाशुभ मिश्रित फलदायी रहेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष शुभ कहा जा सकता है। धार्मिक, सत्कार्यो में अभिरुचि बढ़ेगी। सुखद यात्राएं होगी। घर-परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। शारीरिक व्या’धियां प’रेशान करेंगी किंतु अधिक क’ष्ट का समय नहीं रहेगा। 21 अप्रैल तक स्वराशिगत गुरु आपकी राशि से अष्टम स्थान में भ्रमण करने से वि’वादित धन की प्राप्ति होगी, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, कोर्ट-क’चहरी के कार्य में उ’लझ सकते हैं।
यात्राओं में क’ष्ट हो सकता है, भाग्य कमजोर, अ’कारण द्रव्य हा’नि जैसी स्थितियां बन सकती हैं। 21 अप्रैल से वर्षर्पयंत गुरु मित्र राशिस्थ होकर नवम स्थान में भ्रमण करना अतिश्रेष्ठप्रद रहेगा। धनलाभ, भाग्यवृद्धि, संतान सुख, आजीविका के साधनों में सफलता, भाइयों से सुख, धार्मिक कार्यो में सक्रियता बढ़ेगी।
17 जनवरी 2023 तक स्वगृही शनि छठे स्थान पर रहने से धनलाभ, आरोग्यता, भौतिक सुखों में वृद्धि, स्थायी संपत्ति की प्राप्ति होगी। 17 जनवरी से शनि के सप्तम स्थान में आने से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गि’रावट, कोर्ट के कार्यो में प’रेशानी होगी।
कन्या राशि
इस राशि के जातक वर्ष 2023 में अपनी सफलता का उत्सव मनाने के लिए तैयार रहें। पिछले वर्षो में आपने जो भी खोया है, वह कई गुना होकर लौटने के योग बनेंगे। धन लाभ, मानसिक सुख, पारिवारिक प्रतिष्ठा-सम्मान प्राप्त होगा। 21 अप्रैल तक गुरु सप्तम स्थान में रहेगा जो दांपत्य जीवन में सौख्यता बढ़ाएगा, धनलाभ, नौकरी में उन्नति, व्यापार में उन्नति, निरोगता, भाग्योदय रहेगा।
17 जनवरी तक शनि पंचम स्थान में भ्रमण करने से संतानसुख, मित्रों से सहयोग, पद-प्रतिष्ठा में में वृद्धि होगी। 17 जनवरी से शनि के छठे स्थान में भ्रमण करने से श’त्रु व रो’ग ना’श, धनलाभ, स्थायी संपत्ति की प्राप्ति, ऋणमुक्ति व भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। 30 अक्टूबर तक राहु अष्टम केतु द्वितीय स्थान में रहने से शारीरिक क’ष्ट, लंबी यात्राएं, आर्थिक क्षेत्र में उ’लझनें, नि’राशा, आशाभं’ग, द्रव्यहा’नि की स्थिति रहेगी।
तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 मिलाजुला रहेगा। नए साल में आपके साथ आ’कस्मिक घ’टनाएं बहुत होंगी। शुभ कार्य भी होंगे तो अचानक सरप्राइज के तौर पर मिलेंगे और क’ष्टप्रद कार्य भी आएंगे तो अचानक प’रेशानी पैदा करेंगे। हालांकि कुल मिलाकर देखा जाए तो वर्ष शुभ और सुखद ही बीतने वाला है।
आर्थिक स्थिति 21 अप्रैल तक स्वराशिस्थ गुरु छठे भाव में भ्रमण करने पर मिश्रित फल प्राप्त होंगे। अनावश्यक व्यय, नौकरी व्यापार में अ’वरोध, मामा पक्ष को पी’ड़ा, आ’कस्मिक क’ष्ट, आरोग्यता, ऋणमुक्ति, राजकार्य में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 श्रेष्ठफलदायी रहेगा। भाग्योदय इसी वर्ष होगा। आपके यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। समस्त प्रकार के सुख प्राप्त होंगे। मित्रों और परिवार का पूरा सहयोग प्रत्येक कार्य में बनेगा। 21 अप्रैल 2023 तक बृहस्पति का पंचम स्थान में स्वराशिस्थ होकर भ्रमण करना भाग्योदयकारी रहेगा। कार्य सिद्धि, उत्तम संतान सुख, धनलाभ, राज्यकृपा, नौकरी व्यवसाय में उन्नति, शिक्षा में प्रगति होगी। 21 अप्रैल से वर्ष र्पयंत गुरु छठे स्थान में भ्रमण करने से शुभाशुभ फल प्राप्त होंगे।
घर-परिवार में मंगल कार्यो में व्य’य, संतान की चिं’ता, श’त्रु वृद्धि, नौकरी व्यवसाय में अ’वरोध, आरोग्यता, ऋ’णमुक्ति प्राप्त होगी। 17 जनवरी तक शनि के स्वगृही होकर तृतीय में भ्रमण करेगा पद-प्रतिष्ठा, व्यवसाय में वृद्धि, श’त्रुना’श, धनलाभ, नए कार्यो की रूपरेखा बनेगी, नि’रोगता आएगी, भूमि लाभप्राप्त होगा।
17 जनवरी से लघुकल्याणी ढैया चतुर्थ स्थान में सोने के पाये से प्रारंभ होने से अचल संपत्ति में उ’लझन, माता-पिता के लिए क’ष्टप्रद समय, राजभय, उत्तराधिकारी लाभ, परिश्रम से श्रेष्ठ लाभ प्राप्त होगा।
धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए साल 2023 कई शुभ समाचार लेकर आ रहा है लेकिन चु’नौतियां भी कम नहीं आएंगी। कार्या में बार-बार परिवर्तन के साथ स्थान बदलने के योग भी बनेंगे। सा’ढ़ेसा’ती समाप्त हो जाने के कारण अनेक कार्यो में राहत अनुभव करेंगे। मानसिक शांति, शारीरिक सुख प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और परिवार में सुख-समृद्धि में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। 21 अप्रैल 2023 तक आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति चतुर्थ स्थान में स्वराशि का होकर भ्रमण करेगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि, नए भवन की प्राप्ति, अ’टके हुए कार्यो को गति मिलेगी, मित्रों से सहोग और मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं।
मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 शुभ और वृद्धिकारक रहेगा। कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। शनि की सा’ढ़ेसा’ती का अंतिम ढैया होने से भा’गदौड़ रहेगी लेकिन अंतत: सफलता प्राप्त होगी। 21 अप्रैल 2023 तक गुरु स्वराशि का होकर तृतीय स्थान में गोचर करने के शुभाशुभ फल प्राप्त होंगे।
संतान सुख में वृद्धि, कार्य-व्यवसाय में उन्नति, घर में मांगलिक कार्य, माता-पिता के स्वास्थ्य में क’मजोरी, भाई-बहनों से म’तभेद, यात्रा में क’ष्ट, मा’नसिक पी’ड़ा, आर्थिक असंतुलन रहेगा 21 अप्रैल के बाद वर्षर्पयंत बृहस्पति का चतुर्थ राशि में भ्रमण करना मानसिक पी’ड़ा देगा, माता को क’ष्ट, अचल संपत्ति में प’रेशानी, नौकरी व्यवसाय में अ’वरोध, आर्थिक क’ष्ट रह सकता है।
17 जनवरी तक शनि की सा’ढ़ेसा’ती का दूसरा ढैया लोहे के पाये से हृदय पर चलने से नौकरी व्यवसाय में अ’ड़चनें, आर्थिक तं’गी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गि’रावट की स्थिति रहेगी। 17 जनवरी के बाद सा’ढ़ेसा’ती का अंतिम ढैया सोने के पाये पर रहने से द्रव्यहा’नि, परिवार में वि’वाद, आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 कुछ मा’मलों में चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। विशेषकर स्वास्थ्य के मा’मलों में सतर्क रहना होगा। शनि की सा’ढ़ेसा’ती का दूसरा ढैया हृदय पर रहने से क’ष्टप्रद रहेगा। अन्य कई कार्यो में रु’कावटें आ सकती हैं। परिवार में सामंजस्य बैठाने में भी मुश्किल आ सकती है। आर्थिक मामलों में अ’संतुलन बना रहेगा।
21 अप्रैल तक बृहस्पति आपकी राशि से द्वितीय स्थान में गोचर करने से श्रेष्ठ फल प्राप्त होंगे। नौकरी में उन्नति, द्रव्यलाभ, भौतिक सुखों की प्राप्ति, वाणी का प्रभाव पैदा होगा। परिवार में सामंजस्य प्रेम में वृद्धि, शिक्षा में सफलता मिलेगी। द्र’व्यहा’नि 21 अप्रैल से वर्ष र्पयंत बृहस्पति के तृतीय स्थान में आ जाने से मिलाजुला फल मिलेगा। कार्य में प’रेशानी, शारीरिक पी’ड़ा, पारिवारिक वि’वाद, स्वजनों को कष्ट, कार्य व्यवसाय में अत्यधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। 17 जनवरी तक शनि का प्रथम ढैया मस्तक पर रहने से मानसिक क’ष्ट, अनावश्क वि’वाद और मानसिक द्वं’द्व, कार्य में अ’वरोध, द्रव्यहा’नि रहेगी।
मीन राशि
इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 नई सौगातें लेकर आने वाला है। नए कार्य प्रारंभ होंगे। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। अचानक द्रव्यलाभ होगा। भूमि, संपत्ति प्राप्त करेंगे। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। 21 अप्रैल 2023 तक स्वराशिस्थ बृहस्पति का भ्रमण इसी राशि में होने से धनलाभ, शारीरिक स्वस्थता, मित्रों से लाभ, संतान सुख, नौकरी कारोबार में सफलता, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। शिक्षा में उत्कर्ष प्राप्त होगा।
21 अप्रैल से बृहस्पति का द्वितीय स्थान में भ्रमण करना श्रेष्ठफलदायी है। कार्य में उन्नति, आर्थिक लाभ, पारिवारिक संतान सुख, शिक्षा में सफलता, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि। 17 जनवरी तक एकादश स्थान में स्वगृही शनि का भ्रमण शुभफलदायी रहेगा।
भाग्य को बल मिलने से समस्त कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार-नौकरी में सफलता, दांपत्य जीवन में सुख। 17 जनवरी के बाद साढ़े साती का प्रथम ढै’या मस्तक पर प्रारंभ होने से मानसिक क’ष्ट रहेगा। 30 अक्टूबर तक राहु द्वितीय और केतु अष्टम भाव में रहने से मानसिक व शारीरिक क’ष्ट, धनहा’नि, अपव्यय, पारिवारिक क्ले’श, आजीविका के साधनों में प’रेशानी, श’त्रु भ’य, शिक्षा में बाधा रहेगी।