बिहार

Tejashwi on Budget 2023 : तेजस्वी यादव ने बजट को बताया झू’ठ का पुलिंदा, CM नीतीश भी निराश, बोले – ठ’गा गया बिहार

Tejashwi on Budget 2023 : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बजट 2023 को झू'ठ का पुलिंदा करार दिया है और कहा है कि बीजेपी ने बिहारवासियों को ठ'गा है।

Tejashwi on Budget 2023 : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गये बजट 2023-24 को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi on Budget 2023) ने झू’ठ का पुलिंदा करार दिया है। तेजस्वी यादव (Tejashwi on Budget 2023) ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि बिहारवासियों को बीजेपी ने ठ’गने का काम किया है।

“ठ’गे गये हैं बिहारवासी”

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi on Budget 2023) ने ट्वीट करते हुए कई मसलों को उठाया है और कहा है कि साल 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार (BJP Government) ने कहा कि 2022 में किसानों की आय दुगुनी करेंगे। 2022 में सबको आवास देंगे। 2022 तक 80 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार देंगे। अब 2023 भी आ गया लेकिन इनकी जु’मलेबा’जी की आदत नहीं गयी। BJP को 100% सांसद देने वाले बिहार (Bihar) को भाजपाइयों ने बजट में फिर ठ’गा।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा?, आसान भाषा में देखिए पूरी लिस्ट

तेजस्वी यादव का ट्वीट
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव (Tejashwi on Budget 2023) ने बजट 2023 को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता के साथ 8 सालों में कई तरह के वादे कर चुके हैं लेकिन वह कितना पूरा हो सका, ये देश की जनता भी जानती है।

ये भी पढ़ें : Budget 2023 : मिडिल क्लास को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 7 लाख रुपये तक की आमदनी अब टैक्स-फ्री

नीतीश ने बताया निराशाजनक

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar on Budget 2023) ने भी बजट 2023 को निराशाजनक करार दिया है। नीतीश कुमार का कहना है कि बिहार को लेकर अपनी बातें रख दी गई थीं लेकिन अभी तक बजट में बिहार को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है।

शत्रुघ्न सिन्हा की आयी प्र’तिक्रिया

वहीं, बिहारी बाबू के नाम से मशहूर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha on Budget 2023) ने कहा कि ये बजट ऊपर से कुछ और लेकिन अंदर से कुछ और है। इस बजट में अमीरों को कर में जितनी छूट दी गई है, वो बताता है कि सरकार किसके लिए काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button