राष्ट्रीय

RATAN TATA SPECIAL: प्रिंस चार्ल्स से अवार्ड लेने क्यों नहीं पहुंचे रतन टाटा, जानकर हो जाएंगे हैरान

RATAN TATA SPECIAL : रतन टाटा (Ratan Tata) का नाम दिग्गज उद्योगपतियों में शुमार है। टाटा ग्रुप (TATA Group) को विश्व का सबसे बड़ा कॉरपोरेट घरानों में से एक बनाने में रतन टाटा की बड़ी भूमिक रही है। उनके व्यक्तित्व का सबसे बड़ा आकर्षण उनकी सादगी रही है। इतने बड़े कारोबारी सामार्जय को दशकों से संभालने के बावजूद उनकी सादगी बेमिसाल है। उनसे जुड़ी कई कहानियां काफी मशहूर हैं।

सादगी की मिसाल हैं रतन टाटा

रतन टाटा के बारे में एक कहानी काफी प्रसिद्ध है कि वे बर्मिंघम पैलेस में आयोजित समारोह में प्रिंस चार्ल्स से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड लेने वाले थे। सब कुछ तय था लेकिन ऐन वक्त पर रतन टाटा ने मना कर दिया और वे फिर उन्होंने पुरस्कार ग्रहण नहीं किया। इसके पीछे एक बड़ी वजह थी।

प्रिंस चार्ल्स से नहीं लिए अवार्ड

एक इंटरव्यू में टीवी कमेंटेटर और कॉलमनिस्ट सुहेल सेठ ने बताया कि प्रिंस चार्ल्स ने रतन टाटा द्वारा टाटा ट्रस्ट के जरिए किये गये परोपकार के कार्यों को लेकर 6 फरवरी 2018 को बर्मिंघम पैलेस में एक समारोह आयोजित कर रखा था। रतन टाटा को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया जाने वाला था। सब कुछ सेट था।

अवार्ड नहीं लेने की ये थी बड़ी वजह

सुहेल सेठ के मुताबिक वे 2-3 फरवरी 2018 की रात को लंदन पहुंचे। अभी हीथ्रो (लंदन का हवाई अड्‌डा) पर पहुंचे ही थे कि देखा कि रतन टाटा के 11 मिस्ड कॉल थे। इतने मिस् कॉल देख वे घबरा गए और सोचने लगा कि आखिर हुआ क्या? मैंने अपना बैग एयरपोर्ट के बेल्ट से उठाया और सीधे रतन टाटा को फोन किया।

रतन टाटा ने कहा – सुहेल, टैंगो और टीटो (रतन टाटा के कुत्ते के नाम) में से एक बहुत बीमार है और मैं उसे छोड़कर अवार्ड लेने नहीं आ सकता और रतन टाटा नहीं आए। जब इसकी जानकारी प्रिंस चार्ल्स को मिली तो उन्होंने कहा – That’s a man is RATAN TATA.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button