राष्ट्रीय

Amritpal Singh Arrest : अमृतपाल सिंह के 6 साथी गिरफ्तार, पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बंद

Amritpal Singh Arrest : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर शिकंजा (Amritpal Singh Arrest) कस दिया है। पुलिस ने उसके 6 साथियों को मोगा से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो गाड़ियां भी जब्त कर ली है। हालांकि अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की चंगुल से बाहर है और सरगर्मी से उसकी तलाश जारी है।

अमृतपाल सिंह की घेराबंदी

हालांकि इसके पहले खबर आयी थी कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन अब बताया जा रहा है कि वह फरार होने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। सूत्रों की माने तो पंजाब के मामले में केन्द्रीय गृह मंत्रालय लगातार प्रदेश सरकार के संपर्क में है। लगातार गतिविधियों पर नजर बनाया गया है। अगर राज्य सरकार केन्द्र से कोई मदद की मांग करेगी तो उसे हरसंभव मदद दी जाएगी।

इसी कार में सवार था अमृतपाल सिंह

ऐसे कसा गया शिकंजा

अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को शनिवार दोपहर उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह अमृतपाल के साथ जालंधर से मोगा की ओर जा रहे थे। पंजाब पुलिस की घेराबंदी होते ही अमृतपाल खुद गाड़ी में बैठकर लिंक रोड से होते हुए भाग गया। गौरतलब है कि पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh Arrest) के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए हैं। इन्हीं को लेकर ये कार्रवाई की जा रही है। इस बीच पंजाब के कई इलाकों में कल 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें : Mukhtar Ansari : मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर बिहार में गिरफ्तार, एक्शन में UP पुलिस, जानिए अरेस्टिंग के पीछे की दिलचस्प कहानी

Amritpal Singh Arrest

NSA लगाने पर भी विचार

फिलहाल अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh Arrest) पर NSA लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। अमृतसर में भी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पंजाब में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। पंजाब में शनिवार दोपहर 12 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button