MI vs LSG : मुंबई और लखनऊ के बीच प्लेऑफ की जंग आज, दोनों टीमों की ये होगी प्लेइंग 11
MI vs LSG : IPL 2023 में अब प्लेऑफ की जंग शुरू हो गई है। इसके लिए आज रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाएंट्सके बीच सीधा मुकाबला होगा।

MI vs LSG : आईपीएल 2023 (IPL 2023) में अब प्लेऑफ की जंग शुरू हो गई है। इसके लिए आज रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स (MI vs LSG) के बीच सीधा मुकाबला होगा। ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए एक कदम आगे बढ़ाएंगी।
जो जीता वो सिकंदर…
फिलहाल प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो मुंबई की टीम (MI vs LSG) तीसरे स्थान पर है और 14 प्वाइंट्स हासिल किए हैं। वहीं, लखनऊ की टीम 13 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है। इस मैच के लिए दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी, जो टीम जीत हासिल करेगी, उसके लिए प्लेऑफ का रास्ता और भी आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें : Asia cup 2023 : पाकिस्तान में नहीं होगा एशिया कप, दुनिया के सामने हुई ‘बेइज्जती’, UAE नहीं..ये देश करेगा मेजबानी!

लखनऊ के लिए करो या मरो का मैच
बड़ी बात ये है कि अगर लखनऊ की टीम (MI vs LSG) हार जाती है तो फिर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। इस मैच के लिए लखनऊ की टीम में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लखनऊ की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होगी।

ये होगी प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग 11 : क्रुणाल पांड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, प्रेरक मांकड, मार्कस स्टॉयनिस, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह
इंपैक्ट प्लेयर – आवेश खान, आयुष बदोनी, डेनियल सैंम्स

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल बढेरा, विष्णु विनोद, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, ट्रिस्टन स्टब्स, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ
इंपैक्ट प्लेयर – कुमार कार्तिकेय, अरशद खान, डेवाल्ड ब्रेविस