MS Dhoni : धोनी की पारखी नजर का कमाल, 10 साल पहले जडेजा के लिए कही थी बड़ी बात, आज हो गई सच, क्रिकेट पंडित हैरान
MS Dhoni : रविंद्र जडेजा पर 10 साल पुराने बयान के वायरल होने के बाद हरकोई अब महेन्द्र सिंह धोनी की सलाहियत और परख की दाद दे रहा है।

हाइलाइट्स
MS Dhoni : टीम इंडिया के कप्तान रह चुके महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की क्रिकेट जगत में एक अलग ही पहचान है। वे शानदार कप्तान के साथ-साथ गजब के जानकार भी है। महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की काबिलियत और उनकी परख का अंदाजा लगाना किसी भी क्रिकेटर के लिए काफी मुश्किल है।
धोनी ने की थी भविष्यवाणी
फिलहाल महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का 10 साल पुराना एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे चेन्नई सुपरकिंग्स के अपने साथी और हरदिलअजीज प्लेयर रविंद्र जडेजा के बारे में कुछ बड़ा बयान दिया था, जो आज सही साबित होता दिख रहा था। 10 साल पुराने बयान के वायरल होने के बाद हरकोई अब महेन्द्र सिंह धोनी की सलाहियत और परख की दाद दे रहा है।
ये भी पढ़ें : IPL 2023 MI vs RCB : इस खिलाड़ी ने लगाया ऐसा शॉट कि धोनी से होने लगी तुलना, क्रिकेट पंडित भी हैरान

धोनी की है पारखी नजर
दरअसल, आज से ठीक 10 साल पहले यानी 9 अप्रैल 2013 में महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक ट्वीट किया था और लिखा था कि सर जडेजा, कैच के लिए दौड़ नहीं लगाते हैं बल्कि गेंद उन्हें ढूंढकर हाथ में आ जाती है। धोनी के 10 साल पुराने ट्वीट पर लोग हैरान है क्योंकि पिछले दिनों मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रविंद्र जडेजा ने अपनी ही गेंद पर कैमरन ग्रीन का एक तेजतर्रार शॉट कैच किया था।


तेजी से हो रहा वायरल
रविंद्र जडेजा द्वारा किए गये इस कैच की हर जगह सराहना हो रही है। कैच के दौरान अंपायर भी बाल-बाल बचे थे। रविंद्र जडेजा ने ये कैच एक हाथ से शानदार तरीके से लपका था। जडेजा के इस कैच का वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

रविंद्र जडेजा के इसी कैच पर अब महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने 10 साल पहले पोस्ट किया था।