IPL 2023 MI vs RCB : इस खिलाड़ी ने लगाया ऐसा शॉट कि धोनी से होने लगी तुलना, क्रिकेट पंडित भी हैरान

हाइलाइट्स
IPL 2023 MI vs RCB : आईपीएल 2023 का आगाज हो चुका है। सारी टीमें अपनी रणनीति के साथ 22 गज की पट्टी पर धूम मचा रही है। हालांकि हर साल की तरह इस बार भी रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस (IPL 2023 MI vs RCB) ने एकबार फिर खराब शुरुआत की है लेकिन इस टीम के एक खिलाड़ी ने क्रिकेट पंडितों का दिल जीत लिया है।
शॉट देखकर क्रिकेट पंडित हैरान
जी हां, बात हो रही है मुंबई इंडियंस (IPL 2023 MI vs RCB) के अनकैप्ड प्लेयर तिलक वर्मा (Tilak Verma) की, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया और प्रशंसकों का दिल जीत लिया। तिलक वर्मा ने अपनी नाबाद 84 रनों की पारी के दौरान एक ऐसा शॉट खेला, जिसे देखकर महेन्द्र सिंह धोनी की याद आ गयी।
ये भी पढ़ें : Jija sali pyar : जीजा से शादी करने की जिद पर अड़ी साली, रेलवे स्टेशन पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मो. कैफ ने जमकर की तारीफ
मो. कैफ (Md. Kaif) ने तिलक वर्मा (Tilak Verma) के बारे में कहा कि लेग साइड पर वे काफी मजबूत हैं। वे बॉटम हैंड का प्रयोग बखूबी करते हैं। वे मैदान में सीधे छक्के लगाते हैं और स्कूप शॉट भी बेहतरीन खेलते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि वे सिर्फ लेग साइड पर रन बनाते हैं। फिलहाल तिलक वर्मा को आने वाले दिनों का स्टार माना जा रहा है।

धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट
दरअसल, तिलक वर्मा ने अपनी शानदार पारी के दौरान एक धमाकेदार हेलीकॉप्टर शॉट लगाया, जिसके बाद उनकी तुलना महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से की जाने लगी। पूर्व क्रिकेट मो. कैफ ने इस शॉट को लेकर कहा कि ध्यान से देखा जाए तो इस शॉट को देखकर ऐसा लगा कि ये करारा शॉट माही ने लगाया है।
ये भी पढ़ें : Driver Bana Crorepati : झोपड़पट्टी में रहने वाला शख्स रातोंरात बना करोड़पति, ऐसे खुली किस्मत

तिलक ने किया था धमाका
गौरतलब है कि आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस (IPL 2023 MI vs RCB) ने बेंगलुरु के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की। रविवार को खेले गये इस मुकाबले में भी रोहित शर्मा की टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा (IPL 2023 MI vs RCB) की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती रही। हालांकि बाद में तिलक वर्मा ने 46 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े थे।