Arjun Tendulkar : अर्जुन तेंदुलकर का सपना हुआ पूरा, भाई का पहला मैच देखने इस अंदाज में पहुंची बहन सारा

हाइलाइट्स
Arjun Tendulkar : IPL 2023 में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स (MI VS KKR) के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। बड़ी बात ये है कि इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) अपना पहला मैच खेल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू कैप रोहित शर्मा ने दिया।
अर्जुन तेंदुलकर का सपना हुआ पूरा
आईपीएल 2023 के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI VS KKR) ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस की तरफ से तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने गेंदबाजी की शुरुआत की और शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ओवर में मात्र 4 रन दिए। इस दौरान उन्होंने अपनी इनस्विंगर से बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज को चौंका दिया और फिर जोरदार अपील की।
ये भी पढ़ें : Chennai Super Kings : चेन्नई सुपरकिंग्स पर लगेगा बैन!, धोनी के फैंस हैरान और परेशान

स्टेडियम में बहन थी मौजूद
हालांकि दूसरे ओवर में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) थोड़े खर्चीले साबित हुए और उनके दूसरे ओवर में 13 रन बन गये। इस तरह से उनके शुरुआती दो ओवर में 17 रन बने। अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल डेब्यू मैच को देखने के लिए उनकी बहन सारा तेंदुलकर भी मौजूद थी। हालांकि बतौर मेंटर सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के कैंप में हैं। गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर को साल 2021 में पहली मर्तबा मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था।


2 साल बाद मिला मौका
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को फिर साल 2022 में 25 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस में खरीदा गया। लगातार दो सीजन में मुंबई इंडियंस की बेंच पर बैठने के बाद इस बार उन्हें मौका दिया गया है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पेट की समस्या की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं।