खेल

IPL 2023 AUCTION : धोनी की जगह ये खिलाड़ी बनेगा चेन्नई सुपरकिंग्स का कप्तान?

IPL 2023 AUCTION : साल 2023 में होने वाले आईपीएल (IPL) को लेकर सभी फ्रेंचाइजी के अभी से ही मा’थाप’च्ची शुरू हो गई है। शुक्रवार को ऑक्शन (IPL 2023 Auction) के दौरान इसका नजारा भी देखने को मिला, जहां सभी अपनी र’णनीति के मुताबिक प्लेयर्स को खरीद रहे थे। हालांकि इस बीच महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की चेन्नई सुपरकिंग्स (Csk) ने ऑक्शन के दौरान धमाल मचाया और अपनी आगे की र’णनीति स्पष्ट कर दी।

ये खिलाड़ी बनेगा चेन्नई सुपरकिंग्स का कप्तान?

कहा जा रहा है कि इस ऑक्शन (IPL 2023 AUCTION) में धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) एक र’णनीति के साथ उतरी और इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को खरीद लिया। बताया जा रहा है कि ये महेन्द्र सिंह धोनी का मास्टरस्ट्रोक है। सीएसके ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है और बड़ा दांव लगाया है। क्रिकेट प्रेमी इसे धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Ishan Kishan : डबल सेंचुरी मारने के बाद भी इशान किशन के पिता ने नहीं की बात, बेटे को दी ये दो टू’क नसीहत

बेन स्टोक्स और महेन्द्र सिंह धोनी

स्टोक्स में है लीडरशीप के गुण

फिलहाल ये सवाल उठ रहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी के बाद सीएसके में कौन कप्तान हो सकता है? इस जवाब की तला’श भी खत्म हो सकती है। कहा जा रहा है कि बेन स्टोक्स चेन्नई सुपरकिंग्स के अगले कप्तान हो सकते हैं क्योंकि उनमें एक अच्छे लीडर के गुण भी हैं।

ये भी पढ़ें : महेन्द्र सिंह धोनी ने Ishan Kishan को लेकर की थी भविष्यवाणी, कोच ने किया बड़ा खु’लासा

जडेजा के बाद स्टोक्स को कप्तानी!

विदित है कि पिछले सीजन में आईपीएल लीग की शुरुआत से एक दिन पहले महेन्द्र सिंह धोनी ने रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी लेकिन तब जडेजा हिट नहीं हो सके थे और टीम शुरुआती दौर में ही काफी मैच हार गई थी। बाद में एमएस धोनी ने कप्तानी अपने पास ले ली थी। ऐसे में इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स का कप्तान बेन स्टोक्स को बनाया जा सकता है।

बेन स्टोक्स और महेन्द्र सिंह धोनी पहले भी आईपीएल में एकसाथ खेल चुके हैं। दोनों खिलाड़ी पुणे सुपरजाइंट्स टीम का हिस्सा थे। बेन स्टोक्स के आने से चेन्नई सुपरकिंग्स में ड्वेन ब्रॉवो की कमी भी पूरी होगी, जिन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button